शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ रहमान बने फेसबुक सेलिब्रिटी

मद्रास के मोजार्ट कहे जाने वाले ए आर रहमान अपनी सुरीली धुनों के बल पर विश्वभर में सफलता के झंडे गाड़े और साथ ही ऑस्कर पुरस्कार के विजेता भी हुए।
दुनिया भर के करीब 90 करोड़ लोगों के दिलों पर राज करने वाली सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर ए आर रहमान के आधिकारिक पेज को अब तक 88 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और करीब 52 हजार लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं।
धुनों के इस जादूगर ने फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, सलमान खान, शाहरूख खान, रितिक रोशन जैसी नामचीन हस्तियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
रहमान फेसबुक के जरिये दुनियाभर में फैले अपने चाहने वालों से लगातार जुडे़ रहते हैं और उन्हें अपनी गतिविधियों से रूबरू कराते रहते हैं। उन्होंने अपने ताजा पोस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications











