जिस बीवी के लिए एक्टर ने बर्बाद कर दी थी ऑस्कर की रात, अब उसी बेवफा ने बेटे के दोस्त के साथ चलाया चक्कर!

Will smith wife jada pinkett

Will smith wife jada pinkett: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार विल स्मिथ अपनी पत्नी को लेकर खबरों में आ गए हैं। सूत्रों से खुलासा हुआ है कि एक्टर की पत्नी अपने बेटे के दोस्त को डेट कर रही हैं।

विल स्मिथ की पत्नी का अफेयर-

अपनी पत्नी के लिए ऑस्कर में थप्पड़ कांड करने वाले हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ फिर से अपनी पत्नी की वजह से ही खबरों में आ गए हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक्टर की पत्नी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला इंटरव्यू दिया।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, एक्टर की पत्नी जैडा पिंकेट ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जैडा पिंकेट ने खुलासा किया कि, वह और विल स्मिथ बीते सात साल से अलग रहे हैं। 1997 से शादीशुदा होने के बावजूद, उन्होंने अपने अलगाव को तब तक निजी रखने का फैसला किया, जब तक कि उन्हें साझा करने का सही तरीका नहीं मिल जाता। इस बातचीत में उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वे कानूनी रूप से तलाकशुदा नहीं हैं।

जैडा पिंकेट के इस चौंकाने वाले बयान के बाद ही खबर आने लगी कि वर्तमान समय में विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट अपने बेटे के दोस्त को डेट कर रही हैं। गौरतलब है कि ये मुद्दा तब भी चर्चा में आया था जब जैडा के बेटे के दोस्त ने खुद कही इस बात को कबुल किया था।

साल 2020 में जेडन स्मिथ के दोस्त के एक बयान ने सभी को हैरान कर दिया था. सिंगर रैपर August Alsina ने दावा किया था कि उनका और जैडा का अफेयर है। उस वक्त वो महज 23 साल के थे और जैडा 44 की, यहां तक कि रैपर ने ये भी दावा किया था कि अफेयर की परमीशन विल स्मिथ ने दी है।

पत्नी के लिए विल स्मिथ ने किया थप्पड़ कांड-

जैडा पिंकेट और विल स्मिथ दोनों ही ऑस्कर में हुए थप्पड़ कांड के बाद काफी सुर्खियों में आ गे थे। गौरतलब है कि, कार्यक्रम के दौरान होस्ट क्रिस रॉक ने जैडा के गंजेपन का मजाक उड़ा दिया था, जिसके बाद उनके पति स्मिथ भड़क गए थे और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था। ये मुद्दा बहुत बड़ा बन गया था और सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारी चर्चाएं हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X