अच्छा तो अब विद्या की नजर ऑस्कर पर है...
अच्छा तो अब विद्या बालन कपूर की नजर दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर पर है क्योंकि विद्या ने खुद कहा है कि जब तक उन्हें अच्छी फिल्में मिलती रहेंगी तब तक ऑस्कर उनसे ज्यादा दूर नहीं है।
विद्या ने चुनौती पूर्ण रोल निभाकर नेशनल अवार्ड और पद्म श्री को अपने नाम कर लिया है और उनकी लगातार कोशिशें जारी हैं कि उन्हें अच्छे रोल मिलते रहें। विद्या ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे पद्म श्री और नेशनल अवार्ड मिलेगा। इसलिए मुझे लगता है कि जब तक मुझे अच्छी फिल्में मिलने का यकीन है तब तक ऑस्कर भी ज्यादा दूर नहीं है।"
नेशनल अवार्ड और पद्म श्री को अपने नाम कर लिया
साल 2005 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली विद्या बालन के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक दिन फिल्मी दुनिया की चौथी खान कही जायेंगी जिनके अकेले दम पर फिल्में चलेंगी।
फिलहाल विद्या हाल में प्रदर्शित हुई अपनी फिल्म 'शादी के साइड इफेट्स' को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। वह जल्द ही 'बॉबी जासूस' फिल्म में नजर आएंगी।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications