Oscar Awards Winner List 2022: विल स्मिथ-जेसिका चेस्टन बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्यून ने किया धमाका!
हॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड जिसकी चाहत लगभग सभी लोगों को होती है, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अगर 'ऑस्कर' मिलता है तो उनका रुतबा और नाम काफी बड़ा हो जाता है। इस वक्त इस अवॉर्ड को लेकर चर्चा है। दरअसल 94वें अकादमी अवार्ड ऑस्कर 2022 समारोह के शुरूआत हो चुकी है और इस वक्त चर्चा में भी चल रहे हैं। इस खबर आ रही है कि इस अवॉर्ड शो में ड्यून ने कमाल कर दिया है क्योंकि उनके हिस्से में अब तक करीब चार पुरस्कार हैं, जो कि शानदार है।
ड्यून के 6 श्रेणियों में पुरस्कार जीतने की घोषणा समारोह के अधिकारिक हैंडल से किया गया है। इसके बाद से उनको लेकर बातें शुरु हो गई हैं। उन्होने इसका ऐलान ऑफ-कैमरा किया है और आधिकारिक तौर पर ये सामने आया है।

इन पुरस्कारों की बात करें तो ऑफ कैमरा पुरस्कारों की लिस्ट में बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट साउंड और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट, बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर, बेस्ट मेकअप एंड हेयर शामिल है। इसके अलावा हम आपके लिए ऑस्कर पुरस्कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जो कि वायरल हो रही है।
किसको मिला कौन सा अवॉर्ड-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर :ट्रॉय कोटसर
बेस्ट एनिमेटेड पिक्चर : एनकान्टो
बेस्ट ओरिजनल स्कोर: हांस जिमर (ड्यून)
बेस्ट पिक्चर- कोडा
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका चेस्टन (द आइज ऑफ टैमी फेय)
बेस्ट एक्टर- विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
बेस्ट विजुएल इफैक्ट्स : ड्यून
बेस्ट फिल्म एडिटिंग: जोय वॉकर (ड्यून)
बेस्ट साउंड : ड्यून
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन :ड्यून
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग : द आइज ऑफ टैमी फेय
बेस्ट एनिमेटेड शॉट : द विंडशील्ड वाइपर
बेस्ट डायरेक्टर- जेन कैंपियन ( द पावर ऑर द डॉग)
बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर: ड्राइव माय कार (जापान)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एरियाना डेबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)
बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी :ग्रेग फ्रैसर (ड्यून)


Click it and Unblock the Notifications











