#JustIn: ऑस्कर अवार्ड्स में हुई गड़बड़ी.. अवार्ड किसी और का, मिला किसी और को!
ऑस्कर अवार्ड 2017 में इस बार एक बड़ी गलती हो गई। जानिए क्या हुई गलती।
चाहे बड़े से बड़ा अवार्ड शो गलतियां हो ही जाती है। अब इस साल हो रहे ऑस्कर अवार्ड को ही देख लीजिए वो भी गलती करने से बच नहीं पाया। जी हैं लॉस एंजेल्स में हो रहे 89वें ऑस्कर अवार्ड की घोषणा हो गई है और इतने समय से चले आ रहे उहापोह की स्थिति भी खत्म हो गई है कि आखिर कौन ऑस्कर अवार्ड अपने नाम करेगा।
[ऑस्कर अवार्ड 2017...जानिए किसने मारी बाजी कौन रह गया पीछे..Winner List]
इस दौरान आपको बता दें कि ऑस्कर अवार्ड में काफी बड़ी गलती भी हो गई। जी हां दरअसल हुआ यूं कि बेस्ट फिल्म के लिए ला ला लैंड की घोषणा की गई, फिल्म की पूरी टीम भी काफी खुश हुई लेकिन अगले ही पल पता चला कि ये गलती से अनाउंस हो गया बेस्ट फिल्म मून लाइट है।

अब जाहिर है हाथ से ऐसे ऑस्कर आकर चला जाए तो दुख तो होगा लेकिन मून लाइट के स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । अवार्ड शो में ऐसी गलतियां आम बात है लेकिन अगर ऑस्कर में भी ऐसी गलती हो जाए तो थोड़ा अजीब लग सकता है।
बहरहाल इस साल ऑस्कर अवार्ड में अब तक ला ला लैंड ही सबसे आगे हैं।नीचे देखिए ऑस्कर अवार्ड में कैसे ला ला लैंड ने पूरे सम्मान के साथ खुद ही अनाउंस किया कि विनर मून लाइट है।


Click it and Unblock the Notifications