Oscar 2023: प्रेग्नेंट वाइफ के साथ पहुंचे Ram Charan, सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं उपासना

ram charan, upasana

Ram Charan with Wife Upasana at Oscar 2023: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' का डंका दुनिया भर में बज रहा है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद आखिरकार 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।

'आरआरआर' भारत की पहली फिल्म है जिसने एकेडमी अवार्ड जीता है। अवार्ड समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली के अलावा फिल्म के स्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण भी पहुंचे। तीनों ने भारतीय पारंपरिक आउटफिट पहने थे। वहीं, राम चरण अपनी प्रेग्नेंट पत्नी उपासना कमिनेनी के साथ ऑस्कर अवार्ड में हिस्सा लिया।

इस दौरान उपासना ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी और राम चरण ने काले रंग का सूट पहना था। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

बेहद खूबसूरत लगीं उपासना

बेहद खूबसूरत लगीं उपासना

'नाटू नाटू' के अवार्ड जीतने की खबरों के बीच राम चरण और उनकी पत्नी उपासना सुर्खियों में हैं । दोनों एक दूसरे के साथ 'मेड फोर इच अदर' कपल लग रहे थे। उपासना हल्के सफेद साड़ी में बेहद सिंपल लुक अपनाया था। उनका यह लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

राम चरण के साथ उपासना कमिनेनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। साथ ही उपासना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। वेस्टर्न आउटफिट की जगह ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने के फैसले की भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

पहनी ऑफ व्हाइट साड़ी

पहनी ऑफ व्हाइट साड़ी

उपासना कमिनेनी ने ऑस्कर अवार्ड्स के लिए सफेद साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मोतियों का नेकलेस पहना था और मेसी बन बनाया था। उपासना इस लुक में हमेशा की तरह एक बार फिर छा गई हैं।

कैमरे को दिया पोज

कैमरे को दिया पोज

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के अलावा एस एस राजामौली भी अपनी पत्नी के साथ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। चारों ने साथ में कैमरे को पोज भी दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X