Oscar 2023 Celebs Reaction- 'नाटू नाटू' का धमाका, अजय देवगन और कंगना रनौत समेत इन सितारों ने दी बधाई!

ऑस्कर 2023 की धूम है इस वक्त एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू पूरी दुनिया में छा चुका है। जी हां, रामचरण और एनटीआर के इस गाने ने धमाका कर दिया है और इसने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि इसका ऐलान होते ही लोग दंग हैं और लगातार सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के गाने ने इतिहास रच दिया है।
नाटू नाटू को मिल रही बधाइयों में सिर्फ आम लोग नहीं हैं बल्कि कुछ बॉलीवुड सितारों के समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैँ। जूनियर एनटीआर और रामचरण का ये गाना जब रिलीज हुआ था,
तब ही इसको लेकर कहा गया था कि ये काफी मुश्किल गाना है और इसको शूट करने में काफी समय लगा था। फिलहाल आप देखिए उन सितारों की लिस्ट जो कि ऑस्कर में नाटू नाटू के धमाके को लेकर बधाई दे रहे हैं।
As it is often said, cinema speaks a universal language. Congratulations to the teams of #RRR and #TheElephantWhisperers for their #Oscar wins. It’s a proud 🇮🇳 moment 🎈
— Ajay Devgn (ajaydevgn) March 13, 2023
अजय देवगन
जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। #RRR और #TheElephantWhisperers की टीमों को उनकी #Oscar जीत के लिए बधाई। यह गर्व का पल है।
Congratulations to entire India🇮🇳a movie about suppression, torture, killing, colonisation of Indians based on racial grounds gets appreciated on a world platform, number of Indians died just during one Bengal famine were way more than Jews died during holocaust. Thank team RRR🙏 https://t.co/J0L2RFuicH
— Kangana Ranaut (KanganaTeam) March 13, 2023
कंगना रनौत
पूरे भारत को बधाई, नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, अत्याचार, हत्या, उपनिवेशीकरण के बारे में एक फिल्म को विश्व मंच पर सराहा गया, सिर्फ एक बंगाल के अकाल के दौरान मरने वालों की संख्या प्रलय के दौरान यहूदियों की मृत्यु से कहीं अधिक थी। धन्यवाद टीम आरआरआर।
Exceptional!
— Narendra Modi (narendramodi) March 13, 2023
The popularity of ‘Naatu Naatu’ is global. It will be a song that will be remembered for years to come. Congratulations to mmkeeravaani, boselyricist and the entire team for this prestigious honour.
India is elated and proud. #Oscars https://t.co/cANG5wHROt
पीएम मोदी
असाधारण!
'नातू नातु' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो mmkeeravaani boselyricist और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। #ऑस्कर
Such a historic, proud & happy moment for Indian Cinema at #Oscars95 ! Many congratulations to the team of Best Documentary Short Film #TheElephantWhisperers & Team RRR for Best Original Song #NaatuNaatu !! More power to you all ♥️
— Hrithik Roshan (iHrithik) March 13, 2023
ऋतिक रोशन
#Oscars95 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का पल! बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म #TheElephantWhisperers की टीम और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग #NaatuNaatu के लिए टीम RRR को बहुत-बहुत बधाई !! आप सभी को अधिक शक्ति
PREMRAKSHITH U DID IT , we all are proud of u ❤️❤️❤️ CHOREOGRAPHING NAATU NAATU
— Prabhudheva (PDdancing) March 13, 2023
प्रभुदेवा
प्रभुदेवा ने लिखा, प्रेमरक्षित तुमन ये कर दिखाया, हम सभी को आप पर गर्व है, कोरियोग्राफी नाटू नाटू।
Beautiful ❤️#RRRMovie#NaatuNaatu
— Vijay Deverakonda (TheDeverakonda) March 13, 2023
Another big step for India, Indian cinema! #Oscars
You made us all proud and made us dream bigger. Jai Hind!
विजय देवरकोंडा
अभिनेता ने लिखा,सुंदर #RRRMovie #नाटूनाटू.. भारत, भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ा कदम! #ऑस्कर आपने हम सभी को गौरवान्वित किया और हमें बड़ा सपना दिखाया। जय हिन्द!


Click it and Unblock the Notifications











