Oscar 2023: Naatu Naatu ने जीता ऑस्कर तो लेडी गागा ने ऐसे किया रिएक्ट, वायरल हो रहा वीडियो

Lady Gaga Reaction On Naatu Naatu won: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' का डंका दुनिया भर में बज रहा है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद आखिरकार 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है।
'नाटू नाटू' के ऑस्कर अवार्ड जीतने की खुशी सिर्फ देशवासियों को नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स को भी है। 'नाटू नाटू' के नाम की घोषणा होते ही लेडी गागा ने तालियां बजाकर और स्टैंडिंग ओवेशन देकर अपनी खुशी जताई। लेडी गागा की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि 'बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटगरी' में लेडी गागा का गाना 'होल्ड माय हैंड' भी नॉमिनेटेड था।
लेडी गागा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने ना सिर्फ खुशी जताई बल्कि टीम की हौसला अफजाई की और बधाई भी दिया। कई यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- लेडी गागा हमेशा इतनी पॉजिटिव रहती हैं। एक और यूजर ने लिखा है- गागा को पसंद करने का एक और कारण मिल गया।
वहीं, एक और शख्स ने लिखा है- गागा बहुत विनम्र हैं और बेहतरीन चीयरलीडर भी हैं। इस जीत से आरआरआर की टीम की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। 'आरआरआर' की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया है।
मेकर्स ने RRR मूवी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जीत की खुशी जताई है। उन्होंने लिखा- 'हम धन्य हैं कि आरआरआर सॉन्ग नाटू-नाटू के साथ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत का पहला ऑस्कर लाने लाने वाली पहली फीचर फिल्म है। कोई भी शब्द इस अलौकिक पल को बयां नहीं कर सकते। दुनिया भर में हमारे सभी फैंस को इसे समर्पित करते हैं। धन्यवाद।'
ऑस्कर अवॉर्ड नाइट में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्टेज पर आरआरआर के 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस दी। बता दें कि, इस गाने को एमएम कीरावणी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इसे कोरियोग्राफ प्रेम रक्षित ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











