Oscar 2023: ऑस्कर के दौरान नाटू नाटू गाने पर साउथ एक्टर नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस देगी परफॉर्मेंस

Oscar 2023

Oscar 2023: कल यानी 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में ऑस्कर का आयोजन होगा, हर किसी की निगाहें इस पर टिकी हैं। इसको लेकर सितारें अपनी अपनी तैयारियां में व्यस्त हैं। ऐसे में खबर आई है कि ऑस्कर के दौरान नाटू नाटू गाने पर साउछ सुपरस्टार नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब लाइव परफॉर्म देने वाली हैं।

गौरतलब है कि, एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का जादू दुनियाभर में देखने को मिला है। फिल्म की रिलीज को लगभग एक साल हो गया है, लेकिन यह अभी भी सुर्खियों में छाई हुई है।फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' ऑस्कर की रेस में दौड़ रहा है, जिस पर समारोह में लाइव परफॉर्मेंस दी जाएगी।

बैसे तो सबको यही लगा था और फैंस भी यही चाहते थे कि आरआरआर का गाना नाटू नाटू इस आयोजन के बीच चलेगा और इस पर राम चरण और जूनियर एनटीआर परफॉरर्मेंस देंगे। लेकिन अब इस पर लॉरेन गॉटलिब लाइव परफॉर्म करती नजर आएंगी।

खुद लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी और अपनी खुशी का इजहार किया। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड साइन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं ऑस्कर में नाटू नाटू पर परफॉर्म करने वाली हूं। मैं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'

जैसे ही लॉरेन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, कुछ लोग बहुत खुश दिखाई दिए तो कुछ ने अपनी निराशा जाहिर की। वहीं लॉरेन की इस पोस्ट पर फैंस और सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा, 'वाह लॉरेन! यह बहुत बड़ी बात है।'

आपको बता दे कि,लॉरेन एक अमेरिकी डांसर हैं, जो भारतीय सिनेमा के साथ ही हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वह पहली बार रियलिटी डांस शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'झलक दिखला जा' सीजन 6 और सीजन 7 का हिस्सा रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ बात करें आरआरआर की तो फिल्म 'आरआरआर' अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और अब निगाहें ऑस्कर पुरस्कार पर टिकी हुई हैं, बता दें कि ऑस्कर में 'नाटू नाटू' बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ है।

Read more about: oscar 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X