..................... गधा से लेकर भालू तक, ऑस्कर के स्टेज पर दिखा अजीबो-गरीब नजारा| Oscar 2023 Donkey to Bear, the strange sight seen on the Oscars stage| - Hindi Filmibeat

Oscars 2023 : गधा से लेकर भालू तक, ऑस्कर के स्टेज पर दिखा अजीबो-गरीब नजारा

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2023 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संपन्न हो चुका है। अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस बार अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। न कोई विवाद हुआ न किसी के बीच बहस। इतना ही नहीं भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थित दर्ज करवायी। डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफैंट व्हिस्परर्स' और एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है। इस बार ऑस्कर के स्टेज पर कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। ऑस्कर के मंच पर इस बार गधा और भालू दोनों के कदम पड़े। जी हां, ऑस्कर के मंच पर सच का गधा पहुंच गया था। स्टेज पर गधे को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आइए आपको बताते हैं, ऑस्कर के स्टेज पर आखिर गधा और भालू कैसे पहुंचे...

गधे को देख फूट पड़ी हंसी :

ऑस्कर में स्टेज पर पहुंचा गधा कोई आम गधा नहीं था। लाल रंग की बो-टाई और चमकते कपड़े से सजा यह गधा दरअसल, फिल्म 'द बंशीज ऑफ इनिशरिन' का प्रतिनिधित्व कर रहा था। इस गधे को स्टेज पर होस्ट जिमी किमेल लेकर आए और वह स्टेज के एक तरफ खड़े होकर बाकायदा इसे सहलाने लगे। ऑस्कर के स्टेज पर यह गधा फिल्म के गधे जैमी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। स्टेज पर गधे को देखकर वहां उपस्थित लोगों की हंसी छुट गयी। लोगों ने जमकर तालियां भी बजायी।

भालू को देखकर भागे नहीं लोग :

ऑस्कर 2023 के स्टेज पर सिर्फ गधा ही नहीं बल्कि भालू भी पहुंचा था। जिस तरह गधा फिल्म से जुड़ा हुआ था, ठीक उसी तरह से भालू का संबंध फिल्म 'कोकीन बियर' से था। फिल्म का प्रतिनिधित्व करता भालू फिल्म 'कोकीन बियर' की निर्देशक एलिजाबेथ बैंक्स के साथ स्टेज पर पहुंचा था। मगर, घबराई नहीं। यह भालू गधे की तरह असली नहीं था। दरअसल, ऑस्कर के स्टेज पर एलिजाबेथ बैंक्स के साथ भालू का होलोग्राफिक इमेज खड़ा किया था। लेकिन दिखने में यह भालू किसी ब्राउन ग्रिजली बियर से कम नहीं लग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X