Oscar 2023: दीपिका, रामचरण और जूनियर एनटीआर के शानदार लुक ने ऑस्कर में मचाया बवाल

Oscar 2023: ऑस्कर पूरे देश में छाया हुआ है, हर कोई इसको लेकर ही बात कर रहा है और इसमें पहुंचने वाले सितारें को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में ऑस्कर में पहुंचने वाले सितारे दीपिका पादुकोण, राम चरण और जुनियर एनटीआर के शानदार लुक को लेकर फैंस काफी खुश हैं।
एसएस राजामौली की मूवी 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रचकर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अवॉर्ड जीतने के बाद रामचरण, जूनियर एनटीआर और एस एस राजामौली की खुशी का ठिकाना नहीं था। जिसके बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है।
इस अवॉर्ड के दौरान हॉलीवुड एक्टर राम चरण के लुक को लेकर बात करें तो, उन्होंने क्लासिक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया। राम चरण का ऑल ब्लैक लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सुपरस्टार लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके लुक की काफी चर्चाएं हो रही हैं।
ऑस्कर सेरेमनी में जूनियर एनटीआर ब्लैक कलर के वेल्वेट बंदगला शेरवानी में नजर आए। जिस पर गोल्ड मेटेलिक एंब्रॉयडरी थी। शेरवानी को खास लुक दे रहा था शोल्डर पर बना टाइगर। जूनियर एनटीआर के इस लुक को डिजाइन किया था फेमस डिज़ाइनर गौरव गुप्ता ने।
वहीं दीपिका के ब्लैक ड्रेस वाले लुक के बारें में बात करें तो, दीपिका ब्लैक ड्रेस में बेहद शानदार और आर्किषत लग रही थी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इवेंट के लिए ऑल-ब्लैक अटायर के साथ क्लासिक हॉलीवुड लुक चुना। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट से अपने लुक को साझा किया।
गौरतलब है कि ऑस्कर के दौरान फिल्म आरआरआर ने इतिहास रच दिया और अवॉर्ड अपने नाम किया। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड 'ऑस्कर्स' में राजमौली की फिल्म 'RRR' और 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने धूम मचा दी।बता दें कि भारत की इस जीत पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, टॉलीवुड मेगास्टार और एक्टर राम चरण के पिता चिरंजीवी और अजय देवगन ने भी बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications














