Orry के बिगड़े बोल, 9 से 5 जॉब करने वालों को लेकर कह डाली ऐसी बात? लोग बोले- 'मुर्गे की तरह..'

सोशल मीडिया पर ओरी यानि ओरहान अवतरमणि को लेकर अकसर चर्चा होती हैं। वो कई सितारों के साथ नजर आते रहते हैं। इस वक्त वो अपनी नई हेयरस्टाइल को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जब भी वो नई हेयरस्टाइल के साथ नजर आते हैं लोग उनको ट्रोल भी करते हैं। लेकिन अब उन्होने 9 से 5 जॉब करने वाले लोगों को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक नए पोस्ट में ओरी ने कैप्शन लिखा, "मैं हर शाम अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ उठता हूं, और मुझे कभी भी जगह से बाहर महसूस नहीं होता है, और हां, आप शायद अभी भी हैं 9-5 की स्पीट से काम कर रहे हो... और मुझे आश्चर्य है कि इसका स्वाद कितना ख़राब है।" जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं।
क्या बोले लोग
इस पोस्ट को लेकर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यह मैत्रीपूर्ण नहीं लगता।'' एक ने लिखा, ''छपरी गैंग में भाई की एंट्री।'' एक ने लिखा, ''कपड़ों की तरह बाल बदलता है और उसकी 1000 अलग-अलग शख्सियतें हैं।'' एक ने लिखा, ''इस गर्मी में आपने मेरी तुलना में अधिक हेयर स्टाइल बनाए हैं।'' एक ने लिखा, ''भाई, इसे एक विग कहो, अगर तुम्हें यह मिल गया है।'' इस तरह से लोग उनको बातें सुना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हैं वायरल
सोशल मीडिया पर जब भी ओरी की फोटोज और वीडियोज हमेशा ही कई सारी हसीनाओं के साथ नजर आते हैं। राधिका मर्चेंट से लेकर जान्हवी कपूर, सारा अली खान और न्यासा देवगन कई सारी हसीनाओं के साथ ओरी की ऐसी फोटोज सामने आती है कि लोगों के मन में सवाल आते हैं कि आखिर किस एक्ट्रेसेस को डेट कर रहे हैं ओरी? तो हम आपको बता दे रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरी किसी भी स्टारकिड्स को अभी डेट नहीं कर रहे हैं बस ये सब उनकी अच्छी और खास दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications