Donald Trump की जीत पर खुशी से झूमे Orry, बोले- हमने कर दिखाया...

Donald Trump Won Us Election Orry Congratulate: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव चल रहे थे जिसमें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जीत हासिल की है।
बता दें कि इस चुनाव की रेस में एक तरह जहां रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप खड़े थे वहीं दूसरी ओर उन्हें टक्कर देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस खड़ी थीं। दोनों के बीच टक्कर का मुकाबला चल रहा था लेकिन डोनाल्ड ट्रंप 267 वोटों से जीत हासिल की है।
ऑरी ने मनाई डोनाल्ड ट्रंप के जीत की खुशी
बता दें कि राजा भइया, पीएम मेदी समेत तमाम राजनेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को इस जीत की बधाई दी है। वहीं हाल ही में ऑरी ने भी डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खुशी में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। यहां तक की ऑरी ने तो खुद डोनाल्ड ट्रंप को वोट भी किया है। उन्होंने एक एनवलप की तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है- भारत से आपका वोट काउंट किया गया है।
ऑरी ने किया डोनाल्ड ट्रंप को वोट
डोनाल्ड ट्रंप के जीत की खुशी ऑरी के चेहरे पर साफ झलकती नजर आ रही है। कभी ऑरी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के चुनावी अंकों का आंकड़ा शेयर करते हैं तो कभी वह हार्ट इमोजी बनाते हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही ऑरी कैप्शन में लिखते हैं- हमने कर दिखाया डोनाल्ड ट्रंप, कर दिखाया। इसके आगे ऑरी लिखते हैं- 2024 के वरिष्ठ राष्ट्रपति चुनावों में मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करने पर मुझे गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications











