दीपिका, करीना और आलिया से चिपके इस शख्स पर भड़के फैंस, बोले- 'हर किसी पर हाथ रखता है ये'

orry, deepika padukone, kareena kapoor khan

Orry Troll- 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन था लेकिन अब एक एक करके तस्वीरें सामने आ रही हैँ। जी हां, शाहरुख खान ने पार्टी दी थी और इस दौरान की सितारे पहुंचे थे।

हालांकि अब दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी हसीनाओं की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा का हिस्सा है और लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल हर एक्ट्रेस के साथ ओरहान अवतरमणि नजर आए जो कि ओरी के नाम से जाने जाते हैं। इस दौरान फैंस इस बात को लेकर भड़के हुए हैं कि वो पर एक्ट्रेस को टच करता है और पोज देते काफी चिपक जाता है। लोगों के कमेंट्स तेजी से सामने आ रहे हैं।

कुछ तस्वीरों के वायरल भयनी ने पोस्ट किया है और लिखा है, ''रात के सितारे ओरी ने शाहरुख के जन्मदिन समारोह में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ बिताए पलों को कैद कर सबको दीवाना कर दिया। सुहाना, जान्हवी, सारा, वरुण, अनन्या, दीपिका, आलिया और अन्य लोगों से घिरे ओरी ने असली बॉलीवुड स्टाइल में जश्न मनाया।''

इसके बाद लोग काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''आखिर वह कौन है?'' एक का कहना है, ''ये हर हीरोइन के चिपका क्यों रहता है।'' एक ने लिखा, ''ये हाथ क्यों रखता है हर किसी के ऊपर?'' एक ने लिखा, ''ये है कौन कोई मुझे बताएगा क्या।''

एक ने लिखा, ''मैं हर जगह इस आदमी का चेहरा देखकर बहुत तंग आ गया हूं। क्या आप उसकी तस्वीरें पोस्ट करना और उसे अनावश्यक रूप से प्रसिद्ध बनाना बंद कर सकते हैं।''

इस तरह से लोग ओरी को लेकर भयंकर ट्रोलिंग कर रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X