दाऊद के भतीजे से लिंक? 25 नवंबर तक मुंबई में नहीं थे... फिर वायरल वीडियो में कैसे दिखे Orry? पुलिस से कहा झूठ!

Orry Viral Video: सोशल मीडिया पर मशहूर ओरी (Orry) एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें 252 करोड़ रुपये के MD ड्रग केस में तलब किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ओरी ने पुलिस से थोड़ा समय और मांगा है, क्योंकि वह 25 नवंबर तक शहर में मौजूद नहीं हैं। लेकिन उन्हें हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया।
ओरी पर लगे आरोप
पुलिस ने अभी उनके अनुरोध पर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन उनकी रिक्वेस्ट पर विचार किया जा रहा है। इस मामले में ओरी का नाम तब सामने आया जब आरोपी सलीम शेख ने उनके बारे में बयान दिया। सलीम का दावा है कि ओरी का संबंध दाऊद इब्राहिम की ड्रग पार्टियों और उनके भतीजे से है। जांच के दौरान मुंबई पुलिस कुछ और बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
ओरी का वीडियो आया सामने
इस विवाद के बीच ओरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ मुंबई में हुए ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करते दिख रहे हैं। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी दिखे, जिन्होंने "Orry Guard" लिखा हुआ हुडी पहन रखा था। जबकि उन्होंने मुंबई पुलिस को कहा था कि वो 25 नवंबर तक शहर में नहीं हैं।
ओरी और अलीशाह पारकर का क्या कनेक्शन है?
सलीम शेख के मुताबिक, ओरी की अलीशाह पारकर, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा है उससे काफी नजदीकी है। यह भी आरोप है कि ओरी ड्रग्स लेते हैं और ड्रग पार्टीज में शामिल होते हैं। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने आज उन्हें घाटकोपर यूनिट में पेश होने के लिए कहा था, ताकि वे अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे सकें।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस ड्रग नेटवर्क में शामिल लोग आपस में बात करने के लिए एन्क्रिप्टेड ऐप्स जैसे Zangi, Signal, Trima, Instagram और FaceTime का इस्तेमाल करते थे।
ओरी आखिर हैं कौन?
ओरहान अवात्रमाणी, जिन्हें सोशल मीडिया पर Orry कहा जाता है, बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह खूब लोकप्रिय हैं। वह अक्सर स्टार्स के साथ अपनी तस्वीरों और ग्लैमर लाइफस्टाइल की वजह से ट्रेंड में रहते हैं। इतना ही नहीं, उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











