252 करोड़ के ड्रग्स केस में एक्शन हुआ तेज! ओरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बॉलीवुड में मचा हड़कंप!

Orry summoned in ₹252 crore drug case: मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (Orry) यानी ओरहान अवात्रमानी को 252 करोड़ के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। खबरों के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को गुरुवार सुबह 10 बजे पेश होने का नोटिस भेजा है।
क्या है पूरा मामला?
मामला मार्च 2024 का है, जब मुंबई पुलिस ने सांगली जिले में एक फार्महाउस पर बने मेफेड्रोन (MD) फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां से 126.14 किलो मेफेड्रोन बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 252 करोड़ बताई गई।
इस मामले में पुलिस ने पिछले महीने दुबई से डिपोर्ट किए गए मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भारत और विदेशों में कई सेलिब्रिटीज के लिए रेव पार्टियां ऑर्गनाइज करता था।
कौन-कौन आए पुलिस के रडार पर?
जांच में यह खुलासा हुआ कि सलीम शेख मुंबई और दुबई में बड़ी-बड़ी रेव पार्टियां करवाता था, जिनमें कई जाने-माने चेहरे शामिल होते थे। पुलिस के मुताबिक, शेख फरार ड्रग सरगना सलीम डोला का साथी है, जो डाउद इब्राहिम गैंग से जुड़ा हुआ है।
रिमांड रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसकी पार्टियों में ये नाम मौजूद रहते थे- हसीना पारकर का बेटा अलीशाह पार्कर, एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर, फिल्म डायरेक्टर अब्बास-मस्तान, रैपर लोका, इन्फ्लुएंसर ओरी (Orry), NCP नेता जीशान सिद्दीकी
पुलिस का कहना है कि यह सभी लोग शेख की ऑर्गनाइज पार्टियों में शामिल हुए थे, इसलिए अब कई नामों पर जांच और तेज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











