बीच सड़क पर युजवेंद्र चहल को गोदी में उठाकर Orry करने लगे ऐसी हरकत, लोग बोले- Yuzi भाई तुम तो ऐसे नहीं थे...

Orry and Yuzvendra Chahal funny video: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मोस्ट कॉमन फ्रेंड ऑरी अपने खास अंदाज और अपने अलबेले लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह अपना नया स्टाइल रख लेते हैं तो कभी वह एक्ट्रेसेस के साथ विदेशी ट्रिप पर नजर आएंगे। बता दें कि ऑरी लगभग हर किड स्टार के फ्रेंड हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हों अनन्या पांडे हों खुशी, नीसा या ईशा अंबानी हों ऑरी उन सभी के साथ तस्वीरों में नजर आते हैं। ऑरी सभी महिलाओं के साथ अजीबो-गरीब पोज देने की वजह से कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। ऑरी के अतरंगी वीडियो लगभग हर दूसरे दिन ही वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देख लोग तो कमेंट करते से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं।
चहल के साथ मस्ती करते दिखे ऑरी
दरअसल ऑरी इन दिनों लंदन में हैं और ऑरी इस बार किसी और के साथ नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑरी युजवेंद्र के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाते हैं बल्कि उन्हें गोदी में उठा लेते हैं और उठक-बैठक करते दिखते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि चहल गिरते-गिरते बचते हैं। इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि चहल काफी एंजॉय भी कर रहे हैं वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देख चहल के फैन्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है।
चहल के फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Yuzi भाई तुम तो ऐसे नहीं थे तुम कब से ये सड़क पर स्टंट करने लगे। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा- भाई तुम क्रिकेट पर ही फोकस करो ये सब आप पर ठीक नहीं लगता। तो वहीं तीसरे फैन ने यूज़ी को वजन बढ़ाने और जिम जाने की सलाह दी है। वहीं इस वीडियो को देख कई लोग तो हैरान ही रह गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











