Orry अब तक कर रहे थे Gay होने का ड्रामा? अब करने वाले हैं ऐसा काम कि पूरी इंडस्ट्री हुई हैरान!

Orry

Orry Marriage Proposal: बॉलीवुड की हर बड़ी पार्टी में नजर आने वाले और सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, नीसा देवगन जैसे स्टारकिड्स के खास दोस्त ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी अब सोशल मीडिया के फेवरेट बन चुके हैं। ओरी अपनी मस्तीभरी लाइफस्टाइल और ग्लैमरस सोशल सर्कल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

इन दिनों उनका एक नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर ऐसी बात कह दी कि फैंस और सेलेब्स दोनों चौंक गए।

वीडियो में क्या बोले ओरी?

वीडियो में ओरी पथरीले इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। शर्टलेस अंदाज में, हाथ में ड्रिंक पकड़े हुए, वह थोड़े इमोशनल दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- "आप सबका शुक्रिया। गे होना अब तक बहुत मजेदार था, लेकिन अब मैं 30 साल का हो गया हूं और अब बीवी और बच्चों का समय आ गया है।" इसके साथ उन्होंने कैप्शन डाला- "कोई रिश्ता भेजो।"

उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने तुरंत रिएक्ट किया। भूमि पेडनेकर ने लिखा- "मेरे पास एक अच्छा मैच है," जबकि किम शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पूछा- "बच्चे...?"

इतने फेमस क्यों हैं ओरी?

ओरी बॉलीवुड के ए-लिस्ट स्टार्स के साथ समय बिताने के लिए जाने जाते हैं। चाहे किसी फिल्म का प्रीमियर हो या हाई-प्रोफाइल शादी, ओरी हमेशा वहां मौजूद रहते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी वह सभी इवेंट्स में देखे गए थे।

क्या करते हैं ओरी

ओरी सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ही नहीं बल्कि एक सोशलाइट भी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से फाइन आर्ट्स और कम्यूनिकेशन डिजाइन में डिग्री हासिल की है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह ग्राफिक डिजाइनर रह चुके हैं और मुंबई के स्टीव मैडेन स्टोर में भी काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: orry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X