..................... Orry said that Sara Ali Khan's mother Amrita Singh should apologized to him - Hindi Filmibeat

'अमृता सिंह ने ट्रॉमा दिया..' सारा अली खान से विवाद के बीच उनकी मां माफी मंगवाना चाहते हैं ओरी

Orry- Sara Ali Khan Controversy: हाल ही में ओरी और सारा अली खान का विवाद सामने आया था और इसकी शुरुआत तब हुई थी जब ओरी ने सारा अली खान का मजाक उड़ाया था। अब हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ओरी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है।

Orry- Sara

दरअसल ओरी इस लड़ाई को खत्म करने के लिए सारा की मां और मशहूर दिग्गज अदाकारा अमृता सिंह से माफी मंगवाने चाहते हैं। जी हां, इस बात का खुलासा उन्होने खुद किया है। ओरी ने ये भी कहा कि सारा अली खान की मां अमृता सिंह के कारण उनको ट्रॉमा का सामना करना पड़ा है। ओरी ने कहा कि वो दोस्त होने का दिखावा नहीं कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

ओरी और सारा के बीच ये विवाद काफी पुराना बताया जा रहा है लेकिन ये खुलकर अब सामने आया है। बता दें कि ओरी ने सोशल मीडिया पर सारा अली खान के करियर का मजाक बनाया था। इसके अलावा उन्होने पलक तिवारी को भी लपेटे में लिया था। हालांकि ओरी का कहना है कि उनका कोई ऐसा मन नहीं था।

सोशल मीडिया पर बहुत से मीम्स बनते हैं। लोग मुझे भी बेरोजगार कहकर मीम्स बनाते हैं। सारा-इब्राहिम के साथ झगड़ा है इसको लेकर ओरी ने कुबूलनामा दिया है। साथ ही उनका कहना है कि, सारा सबकुछ खत्म करना चाहती हैं तो उसका एक ही रास्ता है कि अमृता सिंह मुझसे माफी मांगे।

सबसे खराब नाम

ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक रील सामने आई थी जिसमें ओरी से पूछा गया था कि सबसे खराब नाम कौन से हैं। इसके जवाब में ओरी ने अमृता, सारा और पलक रखा था। इसके बाद सारा बवाल मचाल और लोग हैरान हो गए। हालांकि इस पूरे विवाद को लेकर अभी तक ना तो सारा अली खान का रिएक्शन सामने आया है और ना ही सैफ-अमृता ने कुछ कहा है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसको लेकर जवाब देते हैं।

Read more about: orry sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X