..................... Orry said that i touched a woman and she became pregnant after 8 years - Hindi Filmibeat

मैने एक महिला को टच किया और वो 8 साल बाद प्रेग्नेंट हो गई- Orry

orry viral video

Woman became pregnant after Ori's touch- ओरहान अवतरमणि के बारे में भला कौन नहीं जानता। ऑरी के नाम से मशहूर इस शख्स को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के साथ में देखा जाता है।

आपने देखा होगा कि ऑरी हर किसी स्टार के बॉडी पर हाथ रखते हैं और तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। फिर चाहें वो सलमान खान या फिर शाहरुख खान। दीपिका हो या कैटरीना.. ऑरी हर किसी के दोस्त हैं।

लेकिन इस वक्त उन्होने एक खुलासा किया है जो कि किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। ऑरी का कहना है कि उनके मैजिकल टच से एक महिला प्रेग्नेंट हो गई थी। जी हां, एबीपी न्यूज से बात करते हुए ऑरी ने कहा था।

8 साल बाद प्रेग्नेंट हुई महिला

ऑरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aashii_singh__ नाम की एक महिला ने साझा किया है। ऑरी का कहना है, ''बहुत सारे लोग लौटकर आते हैं कि फिर से टच करो। एक महिला को मैने टच किया था और वो करीब 3 महीने बाद लौटकर आई और उसने बताया कि वो प्रेग्नेंट है।

महिला करीब 8 सालों के बाद प्रेग्नेंट हुई थी। जैसे ही मैने टच किया वो 8 साल बाद प्रेग्नेंट हुई। वो मेरे पास आई और उसने कहा कि हो सकता है कि संयोग है या नहीं है लेकिन ऐसा हुआ है।'' ऑरी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

ऑरी के इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा, ''क्या आपने टच करवाया।'' एक ने लिखा, ''मतलब कुछ भी फेकते रहो।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये जो हमेशा फेंकता रहता है।'' एक ने लिखा, ''ये शख्स अकेला सारे बाबाओं पर भारी पड़ गया।'' एक ने लिखा, ''खैर.. ट्रांसजेंडर यही करते हैं और लोगों को बच्चों का आशीर्वाद मिलता है.. यह दुनिया भर के सभी ट्रांसजेंडरों के लिए भगवान का आशीर्वाद है।''

Read more about: orry viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X