ओरी का सनसनीखेज दावा, पैसे लेकर आदमी के प्राइवेट पार्ट को छुआ, तीन महीने बाद उसकी बीवी हुई प्रेग्नेंट
Orry viral statement: सोशल मीडिया के फेमस चेहरे ओरी (Orry) एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह ना उनका अतरंगी स्टाइल है और ना ही किसी बॉलीवुड पार्टी की फोटो। इस बार ओरी ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने इंडस्ट्री से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी उनके एक अजीब से दावे ने। दरअसल, ओरी का एक मशहूर पोज है, जिसमें वह सेलेब्स के साथ फोटो खिंचवाते वक्त उनके चेस्ट पर हाथ रख देते हैं। इसी 'टच' को लेकर ओरी ने कहा कि उनके इस टच से एक महिला मां बन गई।
'टच' के बदले मिली पेमेंट
ओरी ने बताया कि एक कपल पिछले 8 साल से बच्चा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में महिला के पति ने ओरी से संपर्क किया। पति का कहना था कि उसने सुना है कि ओरी के टच से कुछ पॉजिटिव हो सकता है। ओरी ने साफ किया कि उन्होंने कभी ऐसा दावा नहीं किया, लेकिन सामने वाले की जिद इतनी ज्यादा थी कि वह मान गए। मजेदार बात ये है कि इस टच के बदले उन्हें पेमेंट भी दी गई।
तीन महीने बाद आई गुड न्यूज
ओरी ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने उस महिला के पति को उस जगह टच किया था, जहां उसकी ज्यादा जरूरत थी। जी हां, ओरी ने कहा था उन्होंने उस पार्ट को टच किया जो नहीं चलता था, उस पार्ट को चलाने के लिए उसे टच किया। इसके करीब तीन महीने बाद उस शख्स का फोन आया और उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। एल्विश ने पूछने की भी कोशिश की उन्होंने क्या टच किया तो ओरी ने बोला 'वो'।
सोशल मीडिया पर लोगों ने ले ली चुटकी
ओरी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे मजाक बताया, तो कुछ ने कहा कि ओरी के किस्से हमेशा की तरह अलग लेवल के हैं। एक बात तो साफ है- ओरी का अंदाज इस पॉडकास्ट को फुल ऑन वायरल बना गया।
इतना ही नहीं, इसी पॉडकास्ट में ओरी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और इब्राहिम अली खान को लेकर भी कई बातें कहीं। यहां तक कि उन्होंने इब्राहिम को बेशर्म तक कह दिया, जिससे चर्चा और तेज हो गई।
कुल मिलाकर ओरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे बात फैशन की हो या बयान की, वह लोगों का ध्यान खींचना अच्छी तरह जानते हैं। अब उनका यह 'टच वाला किस्सा' सच है, मजाक है या बस एक चटपटी कहानी, ये तो वही जानें, लेकिन इंटरनेट को नया मसाला जरूर मिल गया है।


Click it and Unblock the Notifications











