Orry ने लता मंगेशकर का उड़ाया मजाक तो राजीव अदातिया ने लगाई क्लास, बोले- बेवकूफ तुमने जिंदगी में...

ओरी को आखिर कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं में रहने वाले ओरी ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से ओरी और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया में कहा सुनी हो गई है। बात यहां तक पहुंच गई है कि राजीव ने ओरी को बेवकूफ तक कह दिया है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
क्या कहा था ओरी ने
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ने एक यूट्यूब व्लॉग में लता मंगेशकर और फाल्गुनी पाठक का मजाक बनाया था। ओरी एक कॉन्सर्ट में गए थे। जहां फाल्गुनी पाठक गाना गा रही थीं उन्होंने लीजेंड सिंगर को 'फाल्गुनी पीकॉक' कर दिया था। इतना ही नहीं लता मंगेशकर तो लता मंगेश्वरी कर दिया था।
राजीव अदातिया ने लगाई लताड़
ओरी के इन शब्दों को सुन राजीव अदातिया गुस्से से लाल गए। उन्होंने कहा कि 'लता मंगेश्कर और फाल्गुनी पाठक जैसी लीजेंड का मजाक उड़ाना बेहद अपमानजनक है।' उन्होंने आगे कहा कि 'लता जी मेरी फैमिली की तरह थीं। वह मुझे अपने बेटे जैसा मानती थीं। उन्हें लता मंगेश्वरी कहना और फाल्गुनी पाठक को फाल्गुनी पीकॉक कहना मजाक में नहीं बल्कि अपमान में आता है। लता मंगेशकर भारत की शान हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों तक देश का नाम रौशन किया है।'
ओरी ने उड़ाया राजीव का मजाक
लेकिन ओरी फिर भी बाज नहीं आए ओरी ने राजीव का मजाक उड़ाते हुए कहा कि- यह आदमी ऐसा दिखता है जैसे कि उसने 5 ओरी को खा लिया हो। इसके चेहरे का सस्ता फाउंडेशन और फेक टैन लगा ली है।
राजीव ने ओरी की अक्ल लगाई ठिकाने
ओरी के इन शब्दों को सुन राजीव ने आगे कहा कि 'मैं इस बेवकूफ को जवाब नहीं देना चाहता था, लेकिन इसका रियलिटी चेक होना चाहिए। ओरी मुझे तो तुम्हारे लिए अफसोस होता है। आखिर तुमने हासिल ही क्या किया है। बस लोगों के सीने पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाना ये ? क्या तुमने कभी कोई अवॉर्ड जीता है ? वो छोड़ो तुमने कभी जरा भी मेहनत की है ?
राजीव आगे कहते हैं कि तुम खुद को बहुत कूल समझते हो। तो तुम किसी की लीजेंड का मजाक बनाओ ? माफी मांगना तो दूर की बात तुम तो पलटवार कर रहे हो। तुम जाओ फोटो खिंचवाओ और उम्र से हिसाब से व्यवहार करो। वैसे बता दूं तुम्हें कि ये फाउंडेशन चार्लेाट टिलबरी का है।


Click it and Unblock the Notifications











