..................... Orry leaked private conversations with Palak Tiwari on social media broke friendship - Hindi Filmibeat

सोशल मीडिया पर Orry ने Palak Tiwari संग हुई प्राइवेट बातों की किया लीक, तोड़ी दोस्ती

Orry, Palak Tiwari

Orry and Palak Tiwari friendship: सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी ओरहान अवात्रामणि हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक भी मौका ओरी नहीं छोड़ते हैं खबरों में आने का। जैसे ही सोशल मीडिया ओपन करों ओरी कहीं ना कहीं दिख ही जाते हैं। हाल ही में ओरी ने कुछ ऐसा किया है जिसको देखकर यूर्जस को झटका लग गया है। क्योंकि ओरी ने पलक तिवारी संग हुई प्राइवेट बातों को पब्लिक कर दिया है और उनके साथ अपनी दोस्ती खत्म कर दी है।

ओरी ने लीक की पलक तिवारी संग प्राइवेट चैट-

बॉलीवुड की हसीनाओं से लेकर अंबानी परिवार की बहूओं तक के संग खास रिश्ता रखने वाले ओरी अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। ओरी हमेशा ही किसी ना किसी सेलेब्स के साथ पार्टी करते और वेकेशन पर जाते हुए देखे जाते हैं। ओरी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं।

कई सारी हसीनाओं संग दोस्ती रखने वाले ओरी की दोस्ती श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी संग भी थी। लेकिन अब ये दोस्ती टूट गई है। दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वह पलक तिवारी को अपमानजनक बातें कहते दिखाई दे रहे हैं।

इस चैट में देखा जा सकता है कि पलक किसी बात को लेकर माफी मांग रही हैं पर ओरी माफ करने के मूड में नहीं हैं। इस चैट में सारा नाम की एक लड़की का भी जिक्र हुआ है जो यूजर्स के मुताबिक सारा अली खान की तरफ इशारा कर रहा है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक और ओरी की भी आपस में दोस्ती रही है। दोनों को अक्सर पार्टी करते देखा गया है।

सोशल मीडिया पर ओरी पर भड़के लोग-

सोशल मीडिया पर तेजी से ओरी और पलक की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। दोनों की बीच की ये तकरार देखकर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ लोग ओरी के व्यवहार पर उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर पलक की जगह सुहाना खान, अनन्या या खुशी होतीं, तो भी क्या तुम ऐसे व्यवहार करते?' वहीं, कुछ लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ओरी, सारा और पलक के बीच हुआ क्या है।

Read more about: orry palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X