लड़की को गोद में उठाकर ऐसी हरकत करने लगा Orry, बर्थडे पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Orry Lift The Girl Video- ओरी लगातार चर्चा में रहते हैं और इस वक्त वो खान परिवार के भी चहीते बन गए हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में उनको सोहेल खान के बेटे निर्वान के जन्मदिन की पार्टी पर देखा जा सकता है। इस दौरान अलीजेह अग्निहोत्री भी थीं।
इस वीडियो को लेकर इसलिए चर्चा है क्योंकि ओरी ने एक लड़की के साथ कुछ ऐसा किया है जो कि हैरान करने वाला है। Instant Bollywood के द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में ओरहान अवतरमणि एक लड़की को जबरदस्ती पहले गोद में उठाते हैं और फिर डंबल बनाकर बाइसेप मारने लगते हैं।
ऐसा वो कई बार करते हैं। इस दौरान लड़की को थोड़ा हैरान देखा गया था। ये लड़की संकोच वाली हंसी हंस रही थी और बार बार अपने मुंह को हथेलियों से बंद कर रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''गले मिलकर फोटो लेने का कितना लगेगा।'' एक ने लिखा, ''ओरी के बारे में कोई गलत नहीं सोचेगा...।'' एक का कहना था, ''इस लड़के ने सोशल मीडिया पर गंध मचा रखी है।''
एक ने लिखा, ''ओरी किसी वी एंगल से मर्द नहीं लगता।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि ओरी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
बिग बॉस आए थे ओरी और सलमान खान ने पूछे सवाल
सलमान ने यह पूछा कि वह इसका क्या करते हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह अच्छी तस्वीरें क्लिक करते हैं और उनको अपलोड भी करते हैं। वह यह सब दुनिया के बच्चों के लिए कर रहे हैं और एक दिन हजार ओरी बन जाएंगे।
मैं इसी के लिए तैयारी कर रहा हूं और मुझे हिंदुस्तान का भविष्य भी नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनको बुलाते हैं और उनके छूने से लोगों की उम्र कम हो जाती है। इसी के अलावा स्वास्थ्य संबंधित बीमारी भी दूर हो जाया करती है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रह है...


Click it and Unblock the Notifications