पलक तिवारी संग किस बात की लड़ाई कर रहे हैं ओरी, खुद किया खुलासा बताया पूरा सच

Orry: ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर लाइमलाइट में तो बने ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर ओरी वीडियो और फोटोज शेयर करके फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं। परंतु इस वक्त ओरी बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी संग झगड़े को लेकर खबरों में आ गए हैं। अब ओरी ने खुलासा कर दिया है कि क्यों वह एक्ट्रेस के साथ लड़ाई कर रहे हैं।
पलक तिवारी संग ओरी की लड़ाई-
नई साल की बात है जब हसीनाओं के पसंदीदा सेलिब्रिटी ओरी ने पलक तिवारी संग लड़ाई की। इसके बाद यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि ओरी ने पलक के साथ अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे हटा दिया।
फिर क्या था जैसे ओरी के फोटोज और वीडियो वायरल होते हैं उसी तरह से देखते ही देखते दोनों के बीच चैट का यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी। ओरी पर कई सारे लोगों ने सवाल किए आखिर वह पलक संग ऐसे बात क्यों कर रहे थे।
अब ओरी ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। ओरी ने एक पोस्ट शेयर कर कहा, "कोई यह क्यों नहीं पूछ रहा कि पलक किस बात के लिए माफी मांग रही हैं? जरा इस बारे में भी सोचो आप? आप लोग मुझे उसे माफ न करने की वजह से डांट रहे हैं, लेकिन उसने गलत किया था। इतना गलत कि किसी तीसरे को इसमें शामिल होना पड़ा और उसे बताने पड़ा कि उसने गलत किया।"
ओरी ने आगे कहा, " क्या आपको लगता है कि वो माफी मांगेगी या किसी और ने उसे मांफी मागने के लिए कहा। अगर वे किसी बात को लेकर गलत नहीं थी या उसने लाइन क्रॉस नहीं किया, फिर मांफी क्यों मांग रहीं। मेरे इंडस्ट्री के हर डिपार्टमेंटस में दोस्त हैं, लेकिन मैंने कभी भी किसी से इस तरह से व्यवहार नहीं किया, क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसी बकवास नहीं सुनी।"
खैर इस सब पर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। परंतु अभी तक स्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि पलक बीते कुछ समय समय से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपनी डेटिंग की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यू साल पर भी पलक इब्राहिम के साथ ही पार्टी से बाहर निकलकर उनकी कार में जाती हुई दिखी थीं।


Click it and Unblock the Notifications

