ऑरी ने उर्फी जावेद के रास्ते में अड़ाई टांग, धड़ाम से गिरी एक्ट्रेस.. फिर ऑरी ने उर्फी को पहनाए कपड़े

Orry Urfi Video: ओरहान अवतरमणि यानि कि ऑरी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि वह पिछले दिन उर्फी जावेद के साथ में नजर आए। अब लोगों को भी दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आ रही है और हर कोई उनकी अतरंगी जोड़ी को खूब प्यार दे रहा है। इस दौरान ऑरी और उर्फी दोनों ने जमकर वीडियो भी बनाई।
अब हाल ही में ऑरी ने उर्फी जावेद के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को भी साझा किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उर्फी जावेद अपना फ़ोन चलती हुई आती हैं और ऑरी उनके रास्ते में अपनी टांग अड़ा देते हैं। तभी अचानक से उर्फी जावेद लड़खड़ा जाती है।
उर्फी जावेद के फ़ोन से ऑरी की 15 अप्रैल को होने वाली पार्टी की टिकट बुक हो जाती है। ऑरी इसी दौरान उर्फी जावेद को और एक शर्ट बना देते हैं और इस पर लिखा होता है कि "योलो आपका एकमात्र प्यार ऑरी।" दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो के माध्यम से और ही अपने फैंस को इस पार्टी की टिकट बुक करने के लिए बता रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि उर्फी जावेद और ऑरी की इस वीडियो पर लोग लगातार अपने-अपने कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "भगवान का शुक्र है दोनों का मिलन हो गया।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "ऑरी+उर्फी = ओर्फी।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "इस व्यक्ति ने उर्फी को अच्छी टी-शर्ट बनाई है।"


Click it and Unblock the Notifications