VIDEO VIRAL: जिंदा ऑक्टोपस को चबा गए Orry, वीडियो देख यूजर्स ने कमेंट में की उल्टियां

Orry eat octopus Video Viral: Orry को आखिरकार कौन नहीं जानता है। हर फिल्मी सितारे और नामी सेलिब्रिटी के साथ ओरी की तस्वीर आती है। ओरी अपने अतरंगी पोज़ और अपने अजीबो-गरीब कपड़ों की वजह से खास लाइमलाइट में रहते हैं। ओरी को अक्सर बड़ी और नामी पार्टियों में देखा जाता है। ओरी एक बार बिग बॉस के शो में भी नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनके एक नहीं बल्कि पांच मैनेजर हैं। जो ओवरऑल ब्रांड मैनेजर हैं। वह मेरा सारा काम मैनेज करते हैं। औरी की इस बात को सुन खुद सलमान खान भी हैरान रह गए थे।
औरी ने खाया जिंदा ऑक्टोपस
बता दें कि हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी एक रेस्टोरेंट में जाते हैं और वेटर के हाथ से जिंदा ऑक्टोपस खाते हैं। इसके बाद औरी काफी खुश होते हैं, लेकिन जिंदा ऑक्टोपस को अपने हाथ से खिला रहा वेटर अपना मुंह बना लेता है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही ओरी लिखते हैं- अ डे इन अ लाइफ। बता दें कि इस वीडियो के शेयर करने के बाद इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। इस वीडियो को देख आधे तो फैन्स ही हैरान रह गए हैं।
यूजर्स ने लगा दी कमेंट्स की लाइन
बता दें कि ओरी के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या चबा लिया भाई। तो वहीं दूसरे ने कहा अरे वेटर को ही देख लो उसका ही मूड़ खराब हो गया है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा ने लिखा इस जिंदा ऑक्टोपस को हिलका देख मुझे तो अब उल्टी आ रही है। बता दें कि ओरी का पूरा कमेंट बॉक्स ऐसे ही कमेंट्स से भर गया है।


Click it and Unblock the Notifications











