तो इस वजह से फट गई थी उर्वशी रौतेला की कान्स ड्रेस? पूरे आदमी को की थी कपड़े में छिपाने की कोशिश

Urvashi rautela orry cannes

Urvashi Rautela Orry Viral Video- उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कान्स 2025 में एंट्री मारी थी और उनका लुक देखकर लोग हैरान हो गए थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर पोज देते हुए साफ नजर आया था कि उनकी ड्रेस फट गई है।

साइड से फटी ड्रेस को देखकर लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाया था। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उर्वशी कुछ ऐसा कर रहीं थीं जो कि हैरान करने वाला है।

दरअसल वो अपनी ड्रेस से खेल रहीं थीं और उसके अंदर एक आदमी को रखती हुई नजर आ रही है। ये आदमी कोई और नहीं बल्कि ओरी है। कान्स में उर्वशी के साथ नजर आ रहे ओरी का ये वीडियो आपको काफी पसंद आने वाला है।

ओरी को ड्रेस में छिपाया

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि ओरी के साथ उर्वशी लगातार मस्ती करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होने ओरी को अपनी ड्रेस के अंदर छुपा लिया था। सेल्फी कैमरे से वीडियो शूट कर रहे ओरी के ऊपर उन्होने अपनी ड्रेस डाल दी थी और इसके बाद ओरी बाहर निकले और हंसने लगे।

इसके साथ उर्वशी रौतेला भी लगातार हंस रही थीं। मस्ती का ये वीडियो सामने आते ही अब वायरल हो रहा है और उर्वशी को काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। ओरी ने वीडियो के साथ लिखा, ''कान्स में अपने तोते को खोने के बाद अपने बॉलगाउन के नीचे ओरी को कैद करने वाली पहली भारतीय महिला।'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं। एक ने लिखा है, ''इन्ही हरकतों की वजह से ड्रेस फटी थी।'' एक ने लिखा, ''ओरी कितनी क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''ये वहां भी पहुंच गया।'' एक ने लिखा, ''ये कौन सा गेम है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: urvashi rautela orry cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X