..................... Orry Calls Youtuber Dhruv Rathee Anti National And Mocks His Name In An Interview - Hindi Filmibeat

ऑरी ने ध्रुव राठी की उड़ाई धज्जियां! सरेआम कहा 'एंटी-नेशनल', नाम लेकर किया गंदा रोस्ट

Orry Roast Dhruv Rathee: ऑरी सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में आते रहते हैं और आपको बता दें कि हाल ही में एक बार फिर से खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल इस बार उनका पंगा किसी बॉलीवुड स्टार से नहीं बल्कि मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी से पड़ा है। एक हाल ही के पॉडकास्ट में ऑरी ने ध्रुव राठी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही है जिसके बाद में पुरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है।

Orry Dhruv Rathee

ऑरी ने ध्रुव राठी को बताया एंटी नेशनल

वायरल हो रहे एक वीडियो में ऑरी ने ध्रुव राठी पर तीखा हमला किया और कहा कि वह एंटी नेशनल है। ऑरी ने ध्रुव राठी के नाम का मजाक भी उड़ाया और उन्हें 'ध्रुव टट्टी' कहकर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ये नाम उन्होंने इंटरनेट पर मीम्स में देखा था और उन्हें यह काफी अच्छा लगा।

ध्रुव राठी के कंटेंट पर उठाए सवाल

पॉडकास्ट के दौरान ऑरी ने ध्रुव राठी के वीडियो और उनके कंटेंट को लेकर भी सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं जो उनके खुद के एजेंडा और नेरेटिव में फिट बैठ जाते हैं। जिन जरूरी मुद्दों पर उन्हें बोलना चाहिए वहां पर वह नहीं बोलते।

कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?

अगर हम आपको इस पूरे विवाद की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की प्लास्टिक सर्जरी और फेक ब्यूटी को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के थंबनेल में ध्रुव ने ऑरी की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फोटो लगा दी थी।

इसी बात को लेकर ऑरी काफ़ी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट करके ध्रुव राठी को बुरी तरीके से ट्रोल भी किया था। ऑरी ने इसमें लिखा था कि जान्हवी तो शायद यह भी नहीं जानती है कि ध्रुव राठी कौन है। तब से दोनों के बीच में कोल्ड वॉर चलती आ रही है और अब इस पॉडकास्ट के बाद में पूरा मामला खुलकर सामने आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X