ऑरी का अनसीन वीडियो वायरल, अजीब हरकते करते हुए बोले- आप लोगों के कारण मेरे गालों में दर्द...

orry awatramani

Orry Weird Video: हीरोइनों और स्टार डॉटर्स के साथ पार्टी करने वाली शख्स ऑरी अवात्रामणि काफी मशहूर हो चुका है। एक से बड़े एक सुपरस्टार की पत्नी और बेटी से लेकर अंबानी की बहू बेटियों के बेहद करीब ऑरी की तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया गलियारा पटा रहता है। इसी बीच अब एक बार फिर से ऑरी का नया वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है।

ऑरी हाल ही में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में शिरकत करने के लिए एथनिक लुक में पहुंचे थे। इस दौरान ऑरी की तमाम तस्वीरों के बाद एक और अनसीन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऑरी पैपराजी से बातें करते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ पूजा बेदी समेत और भी कई स्टार्स मौजूद है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरी काफी शर्मीले और शाय अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और वो पैपराजी से कह रहे हैं उनके गालों में दर्द हो रहा है। इस दौरान ऑरी खुद को भी काफी शाय बता रहे हैं। ऑरी के इस वीडियो को नेटिजंस काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

ऑरी के इस वीडियो और बोलने के अंदाज को देखने के बाद साफ है कि उन्हें हिंदी बहुत अच्छे से नहीं आती है। इसके साथ ही पीले कुर्ते में ऑरी काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑरी के बारे में सारा अली खान और अनन्या पांडे कॉफी विद करण में भी बात करती दिखाई दी हैं।

Read more about: orry awatramani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X