रिहाना को देख अपने हाथों पर काबू नहीं कर पाए ऑरी, लोग बोले- 52 करोड़ लिए है तो कहीं भी छुएगा क्या?

Orry With Rihanna: गुजरात के जामनगर में हुए बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग बैश की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसके कारण सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी की काफी आलोचना हो रही है।
दरअसल, अंबानी परिवार ने अपने इस सेलिब्रेशन का जश्न दोगुना करने के लिए इंटरनेशनल स्टार रिहाना को बुलाया था। रिहाना को जामनगर में देख बॉलीवुड सेलेब्स क्रेजी हो उठे। इस दौरान तमाम सेलेब्स रिहाना के साथ तस्वीरें क्लिक कराते और उनके साथ वीडियो बनाते दिखाई दिए। इस मामले में भला ऑरी भी कहां पीछे रहने वाले थे।
ऑरी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इस तस्वीरों में से एक में ऑरी रिहाना के ब्रेस्ट पर हाथ रखकर पोज देते हुए तस्वीर क्लिक करा रहे हैं जो कि नेटिजंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऑरी की इंटरनेशनल स्टार के साथ ऐसी हरकत दुनिया में भारतीय संस्कृति पर सवालिया निशान लगा सकती है।
एक यूजर ने ऑरी को ट्रोल करते हुए लिखा, "52 करोड़ लिए है तो कहीं भी छुएगा क्या?" तो वहीं एक ने लिखा, "भाई ये तुझे जानती भी नहीं होगी और इसे नहीं पता ये तेरा सिग्नेचर पोज है।" इसके साथ ही जहां कुछ लोग ऑरी को अश्लील बता रहे हैं तो वहीं कुछ ऑरी की इस हरकत के कारण उन्हें काफी भला बुरा सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












