सारा-जाह्नवी-नीसा सब हसीनाओं को अकेला छोड़ इतने सारे बैग पैक कर निकले ऑरी, सलमान के घर में कब्जा

Orry At Bigg Boss 17: सोशल मीडिया सेंसेशन और हर हसीना की बाहों का हार ऑरी अवात्रामणि इन दिनों अपनी बिग बॉस हाउस में एंट्री को लेकर छा गए हैं। शो में एक से बढकर एक ट्विस्ट आ रहे हैं किसी ने भी ऑरी की एंट्री सोची तक नहीं थी। इसी बीच अब ऑरी की शो से पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।
ऑरी अवात्रामणि अपना खूब सारा सामान और खासकर कई सारे बैग पैक्स लेकर घर में एंट्री ले रहे हैं। ऐसे में हर कोई अब उनके गेम के लिए सुपरएक्साइटेड हुआ जा रही है कि आखिर वो शो में क्या बवाल काटने वाले हैं। ऑरी जो कि पार्टीज और अंबानी परिवार के साथ करीबियों के लिए जाने जाते हैं अब एक नया ही रूप दिखाने के लिए तैयार हैं।
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ओरी बिग बॉस 17 के घर में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को ओरी को बिग बॉस 17 के सेट पर देखा गया। इस दौरान वो ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक लेदर पैंट और ब्लैंक एंड व्हाइट शूज में दिखे थे।
सलमान खान के घर में जाने से पहले ही ओरी थोड़े डरे हुए दिखे, इसीलिए पैपराजी के सामने पोज देते हुए ओरी ने कहा कि,- आप लोग मुझे वोट आउट मत करना। इसके बाद वो फ्लाइंग किस देते हुए वैन में अंदर चले जाते हैं। अब ओरी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं या स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।
अपने अतरंगी स्टाइल, शानदार पार्टीज, बॉलीवुड हसीनाओं के साथ खास रिश्ता और अंबानी परिवार के साथ कई मौके पर देखे जाने वाले ओरी आखिर हैं कौन सबके मन में ये सवाल आता है। कुछ समय से सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है कि आखिर ओरी क्या करता है? अब जब ओरी बिग बॉस में जा रहे हैं तो उम्मीद हैं कि फैंस को उनके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। बैसे सोशल मीडिया पर ओरी अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications