VIDEO: लगातार हिलता रहा ऑरी का छिला हुआ केला, लोग बोले- ये इसने हाथ में क्यों लिया हुआ है...

Orry Banana Video: स्टार्स के साथ पार्टी फोटोज और अतरंगी लुक्स से सोशल मीडया सेंसेशन बन चुके ऑरी हर स्टार पार्टी की जान है। ऑरी के बिना स्टार्स से लेकर अंबानी तक की महफिल अधूरी रहती है। ऐसे में अब ऑरी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस पार्टी से ऑरी का एस वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस दिवाली पार्टी में ऑरी अब तक के सबसे अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए और हर किसी की नजरे उनके लुक से ज्यादा उनसे सिर्फ एक ऐसेसीरीज पर थम रही हैं। ये ऐसेसीरीज ऑरी का मोबाइल फोन कवर है। इस दौरान ऑरी पीले रंग के कुर्ता में काफी चमकीले लिबास में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही ऑरी बार बार अपने मोबाइल को कभी इस हाथ में तो उस हाथ में इधर उधर करते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में हर किसी की नजरे उनके इस मोबाइल कवर पर जा ही थमी।
ऑरी के इस मोबाइल कवर पर सिलिकॉन बनाना बना हुआ था जो कि काफी हिल रहा था। कहीं ना कहीं ऑरी भी यहीं फ्लॉन्ट करना चाह रहे थे जिसमें वो पूरी तरह से कामयाब भी रहे। ये देखने में ही हर किसी को काफी अजीब और डबल मीनिंग लग रहा है और ऐसे ही कमेंट से वीडियो का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है।
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये उर्फी जावेद का मेल वर्जन है" तो वहीं एक और यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'मीठा पान'। इसके साथ ही एक शख्स ने लिखा, "ये हाथ में क्यों लेकर घूम रहा है।" वीडियो का कमेंट सेक्शन ऐसे ऐसे गंदे कमेंट से पटा हुआ जिसका जिक्र खबर में नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications