नुपूर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अतरंगी कपड़े पहन पहुंचे Orry, आउटफिट देख लोग बोले- पक्का Urfi होगी डिजाइनर...

कृति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन का बीते दिन मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस खास मौके पर तमाम सितारे एक साथ नजर आए। जहां रणबीर आलिया की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं तारा की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं रिसेप्शन की शाम खास नामी चेहरा ऑरी को भी देखा गया। हर बार की तरह इस बार भी ऑरी ने कुछ ऐसा किया जिस वजह से वह जमकर सुर्खियों में आ गए हैं।

Orry

नुपूर सेनन के रिसेप्शन में इस अवतार में पहुंचे ऑरी

ऑरी किसी भी फंक्शन में जाते हैं या तो उनका मोबाइल कवर चर्चाओं में आ जाता है या फिर उनके अतरंगी कपड़े। वहीं इस बार नुपूर के रिसेप्शन में भी ऑरी एक दम अलग हटके लुक में नजर आए। ब्लैक गॉगल्स के साथ ही ब्लैक ट्रांसपेरेंट बॉडीकान टी-शर्ट और ब्लैक ही ट्राउजर में दिखे। उनका लुक देखने लायक था। ऑरी को देखते ही पैपराजी ऑरी-ऑरी चिल्लाने लगे, लेकिन ऑरी के इस लुक को देख बाकी के गेस्ट हैरान रह गए। ऑरी का पोज देते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।


ऑरी के लुक को देख लोगों ने कही ये बात

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई हद कर दी इतना अमीर होने के बाद भी ऐसे कपड़े क्यों पहनते हो कुछ एथनिक ही पहन जाते। तो वहीं दूसरे ने लिखा- शादी पार्टी किसी की भी क्यों ना हो लेकिन अटेंशन बस ऑरी ही ले लेता है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-हां अब लग रहा है पक्का उर्फी जावेद का दोस्त लगता है यह कपड़े उर्फी ने ही डिजाइन किए हैं।

उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग

आपको बता दें कि नुपूर और स्टेबिन की शादी तीन दिन पहले 11 जनवरी को उदयपुर मे हुई थी। नुपूर ने स्टेबिन के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें कि नुपूर स्टेबिन को सालों से डेट कर रही थीं। वहीं आखिरकार लव बर्ड्स के एक होने से बहन कृति को बेहद खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X