Orry ने आखिरकार कर ही दिया अपनी इनकम का खुलासा, ये काम करने के लिए 15-30 लाख रुपए करते हैं चार्ज

Orry Income Source: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी को आज के समय में किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया सेनसेशन को टॉप बॉलीवुड सेलेब के साथ दोस्ती करने और पार्टी करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, हर कोई हमेशा इस बात से हैरान रहता है कि ओरी अपनी जिंदगी चलाते कैसे हैं?
भले ही ओरी ने यह साफ कर दिया है कि वह एक 'लिवर' हैं, लेकिन लोग अक्सर उनसे उनकी इनकम के जरिये के बारे में पूछते रहते हैं। इस बार ओरी ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है।
ओरी हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी इनकम के बारे में खुलासा कर दिया है और बताया कि वह लोगों के फंक्शन में जाकर खुशियां लाते हैं। ओरी ने कहा- 'फिलहाल, मेरा ध्यान खुशियां फैलाने पर है। लोग खुश होते हैं और फिर वो मुझसे और जुड़ने की कोशिश करते हैं। इससे मैं उन लोगों के फंक्शन में जाकर उन्हें और खुशियां दे पाता हूं। इस तरह मेरा जगह-जगह जाना ही मेरी इनकम का जरिया है।'
ओरी ने आगे दावा किया कि उन्हें ऐसे इवेंट में शामिल होने के लिए 15 से 30 लाख रुपये तक मिलते हैं। 'लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वे मुझे ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच का पेमेंट करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं गेस्ट के रूप में नहीं बल्कि एक दोस्त के रूप में शामिल होऊं।
इससे पहले, ओरी बिग बॉस 17 में दिखाई दिए थे जब उन्होंने सलमान खान को बताया था कि उन्हें सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए लगभग 20 से 30 लाख रुपये मिलते हैं। 'मुझे इवेंट में अपने पोज के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए पैसे मिलते हैं। मैं इन तस्वीरों के लिए एक रात में लगभग 20-30 लाख रुपये कमाता हूं।' यह बात सुनकर सलमान खान को जोर का झटका लगा था।


Click it and Unblock the Notifications