..................... Orry aka orhan awatramani drank alcohol in vaishno devi, FIR registered - Hindi Filmibeat

Orry ने वैष्णो देवी में जाकर पी शराब, FIR दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई

orhan awatramani

Orry aka orhan awatramani FIR Registered: सोशल मीडिया स्टार ऑरी अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट वेकेशन और सेलेब्स स्टार्स के पार्टी फोटोज़ डाल लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि ऑरी कई फिल्मी सितारों के दोस्त हैं। पार्टी और इवेंट्स में खासतौर पर ऑरी नजर आते हैं। वैसे तो ऑरी सभी को हंसाते हैं और मस्ती करते हैं, लेकिन इस बार उनकी इसी मस्ती ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है।

ऑरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दरअसल ऑरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑरी वैष्णो देवी मंदिर कटरा के पास एक होटल में शराब पार्टी करते नजर आए। जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने ऑरी समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक ओरहान अवत्रामणि (ऑरी-ORRY) समेत अन्य 7 लोग जम्मू कश्मीर के कटरा के एक होटल में शराब पीते हुए पाए गए।

चेतावनी के बाद भी किया ऐसा काम
वैष्णो देवी के पास के शराब और होटलों में मासाहारी भोजन रखना वर्जित है। इस चेतावनी के बाद भी ऑरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वहां शराब पार्टी की। बता दें कि ऑरी के साथ ही उनके अन्य दोस्त दर्शन सिंह, पार्थ रैना, ऋतिका सिंह, राशि दत्ता, रक्षित भोगल, शगुन कोहली, अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल हैं। बता दें कि इन सभी के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सख्त एक्शन लेने की बात चल रही है।

Take a Poll

फोटो में नजर आई शराब
आपको बता दें कि ऑरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं उन तस्वीरों में खाने के साथ होटल की टेबल पर शराब की बोतल भी रखी देखी गई। यह फोटो ऑरी ने ली थी। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही उन्होंने स्टोरी में वैष्णो देवी कटरा टैग किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऑरी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Read more about: orry orry awatramani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X