Orry ने Anant Radhika की शादी में की बदतमीजी, खरी-खोटी सुनाकर वेटर को नौकरी से निकलवाया

Orry

Orry At Anant Radhika Wedding: कोई भी बॉलीवुड इवेंट हो और उस इवेंट में ओरी ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? ओरी एक ऐसी पर्सनैलिटी बन गए हैं, जिनका हर इवेंट में होना अनिवार्य सा हो गया है। फिर वो चाहे अंबानी का इवेंट हो या फिर कोई और पब्लिक अपीयरेंस।

ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणी हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आए और इस दौरान उनके कई वीडियोज सामने आए लेकिन अब ओरी के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। रेडिट पर एक यूजर जो खुद अंबानी के इवेंट में काम करने वाला एक शख्स बता रहा है उसने कहा है कि कैसे ओरी की वजह से एक एंप्लॉई को निकाल दिया गया।

ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामनी पर टिप्पणी करते हुए, रेडिट यूजर ने लिखा- "ओरी एक बहुत बड़ा बदमाश है। उसे लगता है कि वह कर्मचारियों के साथ जैसा चाहे वैसा व्यवहार कर सकता है। दूसरे दिन के अंत में एक कर्मचारी ने वास्तव में उसकी अपमानजनक भाषा का जवाब दिया क्योंकि ओरी ने जो बोला वो काफी रेसिस्ट और बुरा था। लेकिन ओरी को जवाब देने की वजह से उस इंप्लॉई को वहां नौकरी से निकाल दिया गया।"

इस शख्स का दावा है कि शाहरुख और गौरी खान शादी के जश्न के पहले दिन बहस कर रहे थे, जबकि रणबीर कपूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी आलिया भट्ट से 'ठीक से बर्ताव करने' के लिए कहा। आलिया का बचाव करते हुए, रेडिट यूजर ने कहा: "वह बस अपने पति के करीब रहना चाहती थी।"

बस इतना ही नहीं! सूत्र ने आगे दावा किया कि ख़ुशी कपूर के बॉयफ्रेंड वेदांग रैना ने उनका ख्याल रखा जब वह बारात के दौरान भावुक हो गईं, जया बच्चन और कृति सैनन के बीच बहस हो गई, सुहाना खान ने ज़्यादातर समय कथित बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ बिताया।

अमिताभ बच्चन किम कर्दाशियन के दीवाने हो गए थे और प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने शादी का ज़्यादातर समय अपने पति रणवीर सिंह के साथ नहीं बल्कि अपनी मां के साथ बिताया, जो जाहिर तौर पर कहीं और व्यस्त थे। पोस्ट में आगे आरोप लगाया गया है कि अर्जुन कपूर और कुशा कपिला, जिनके डेटिंग की अफवाह थी, उन्होंने हमेशा एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और बीच-बीच में नज़रें मिलाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X