O'Romeo Early Review: रिलीज से पहले ही O Romeo ने मचाया धमाल! पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कितने स्टार मिले!

O'Romeo Early Review: शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही इसका अर्ली रिव्यू सामने आ गया है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2026 की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ मानी जा रही है। करीब 9 साल बाद शाहिद और विशाल की जोड़ी फिर साथ आई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

O Romeo Early Review

अर्ली रिव्यू में क्या कहा गया?

एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी है। उन्होंने इसे 'ग्रिपिंग एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर' बताया है, जिसमें दमदार ड्रामा और गहरी भावनाएं देखने को मिलती हैं। गढ़वी के मुताबिक, फिल्म का स्केल बड़ा है और इसकी इंटेंसिटी दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। उन्होंने इसे 'मास और क्लास का बेहतरीन कॉम्बिनेशन' भी कहा।

शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस

रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग को खास सराहना मिली है। फिल्म में वह एक निडर और खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह किरदार उनके करियर की यादगार भूमिकाओं में शामिल हो सकता है। इससे पहले शाहिद ने Deva में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था, और अब O Romeo में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म की कहानी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है और यह हुसैन जैदी की किताब Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित है। क्राइम और एक्शन के बीच एक गहरी प्रेम कहानी भी दिखाई गई है, जो फिल्म को भावनात्मक स्पर्श देती है।

फिल्म में शाहिद के साथ त्रिप्ती डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्या बनेगी 2026 की बड़ी हिट?

अर्ली रिव्यू और 4 स्टार रेटिंग के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शकों का फाइनल फैसला क्या रहता है। फिलहाल, O Romeo ने रिलीज से पहले ही मजबूत माहौल बना लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: movie review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X