सलमान, शाहरुख और आमिर सब पीछे, अक्षय कुमार बने नंबर वन, सामने आई मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट!
इस समय Ormax मीडिया का एक पोस्ट तेजी से चर्चा में है और इसमें इंडिया मोस्ट पॉपुलर एक्टर और एक्ट्रेस के नाम का ऐलान किया गया है। जी हां इस लिस्ट के सामने आते ही सुपरस्टार अक्षय कुमार के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं क्योंकि उन्होने इस लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। हालांकि कुछ समय से उनकी फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं और आखिरी बार वो लक्ष्मी में नजर आए थे जो कि फ्लॉप फिल्म मानी जाती है।
इसके अलावा मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की बात करें तो एक बार फिर से दीपिका पादुकोण ने पहला स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल यानि 2020 में भी वो पहले स्थान पर थीं।

इसके अलावा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, तापसी पन्नू, करीना कपूर खान, दिशा पटानी, कृति सैनन, कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनस इस लिस्ट में शामिल है। एक नजर डालिए अभिनेताओं की लिस्ट पर..

शाहरुख खान
मोस्ट पॉपुलर स्टार की लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान दूसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। काफी जल्दी पठान फिल्म से वो वापसी करेंगे और उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में सुपर 30 एक्टर ऋतिक रोशन तीसरे स्थान पर हैं और उनके स्थान से लोगों को कोई शक नहीं है। काफी जल्दी वो फिर से कृष बनकर धमाका करते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन के फैंस भी उनकी फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान चौथे स्थान पर हैं और इस बात से उनके फैंस को जरूर झटका लगेगा। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि पिछले कुछ सालों से अपने स्टारडम के मुताबिक वो फिल्म नहीं दे पाए हैं। सलमान खान इस समय कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।

आमिर खान
लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। आमिर खान की भी कोई फिल्म पिछले दो सालों से नहीं आई है। हाल ही में आमिर खान ने किरण राव के साथ तलाक का ऐलान किया था।

रणवीर सिंह
छठवें स्थान पर रणवीर सिंह हैं और इस समय वो फिल्म 83 को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा उनके कुछ प्रोजेक्ट हैं जो कि काफी जल्दी सामने आएंगे।

राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव सातवें स्थान पर हैं और उन्होने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। जाहिर है कि लोग उनके काम को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आठवे स्थान पर रणबीर कपूर, नवें नंबर पर आयुष्मान खुराना और दसवें नंबर पर टाइगर श्रॉफ हैं।


Click it and Unblock the Notifications