फिल्‍म में असली बार गर्ल दिखाएंगी एकता

By Priya Srivastava

Ekta Kapoor
लव, सेक्स और धोखा की सफलता के बाद अब एकता कपूर पूरी तरह से यह बात समझ चुकी हैं कि किस तरह के विषय और फिल्मों से मुनाफा कमाया जा सकता है। इसी क्रम में एकता ने तय किया है कि उनकी अगली फिल्म में वे वास्तविक बार गर्ल को भी दिखायेंगी। उनकी अगली फिल्म शोर इन द सिटी में वे एक गाने में वास्तविक बार गर्ल को नचवाना चाहती हैं।

इसी क्रम में उन्होंने फिल्मों के कलाकार तुषार कपूर, पिटोबस त्रिपाठी और निखिल द्विवेदी को ओरिजनल बार घूमने के लिए भेजा। साथ में राज और कृष्णा भी गये। ताकि वह इस बात का अनुमान लगा पायें कि उन्हें किस तरह से फिल्म की शूटिंग करनी है। यह गाना फिल्म में अभी हाल में जोड़ा जायेगा। चूंकि एकता कपूर ने महसूस किया है कि फिल्म में इस गाने की जरूरत है।

एकता का मानना है कि वे वास्तविक बार गर्ल को डांस इसलिए करवाना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे फिल्म में वास्तविकता नजर आयेगी। एकता का मानना है कि हम हमेशा उन मुद्दों पर अधिक बात करते हैं जिसके बारे में अखबारों में अधिक कवरेज होता है, लेकिन हम उनके बारे में कम ही बात करते हैं जो रात रात भर चंद पैसों के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करती हैं। इसलिए मुझे लगा कि ऐसी चीजें फिल्मों के माध्यम से लोगों के सामने थोड़ा तो उजागर होय हालांकि फिल्म की कहानी अखबारों के हेडलाइन पर ही आधारित है।

एकता मानती हैं कि उन्हें इस फिल्म का आइडिया अखबार से ही आया था। तो यह तय हो चुका है कि बार का सेट तैयार करने की बजाय वे लोग वास्तविक सेट पर जाकर फिल्म की शूटिंग करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X