Koffee With Karan में अपने सारे राज खोल गए ऑरी, मर्डर करने से लेकर अपनी मौत पर दिए ये चौंकाने वाले बयान

Orry Shocking Statements

Orry Shocking Statements: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी हाल ही में 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे और हर कोई उनकी टॉक शो में एंट्री देखकर हैरान है। एक बार फिर, उन्होंने अपने बारे में कुछ अजीब खुलासे किए हैं जिन्हें समझने में न केवल आपके दिमाग को समय लगेगा बल्कि आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे।

ऑरी के तीन हमशक्ल

जब करण जौहर ने हमशक्लों के बारे में पूछा तो ओरी ने जवाब दिया, "ओरी यहां है, ओरी वहां है, वह हर जगह है। मैं हर जगह हूं। लेकिन कभी-कभी, लोग यह भूल जाते हैं कि मैं मैं वास्तव में एक रहस्यमय प्राणी नहीं हूं और मैं वास्तव में हर जगह नहीं रह सकता इसलिए मेरे पास तीन साइलेंट हमशक्ल हैं।"

सभी प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं ये हमशक्ल

ऑरी ने कॉफी विद करण में बताया- 'हमारे पास जो हमशक्ल हैं जिन्हें मेरे आने तक इवेंट में रहना होता है। हम सभी एक जैसें कपड़े पहनते हैं, हमारा लुक एक जैसा होता है। वे बस आपसे बात नहीं करेंगे। क्योंकि जैसे ही वो बता करते हैं, असलियत सामने आने लग जाती है।'

तीन हमशक्लों में से एक उनका पक्का दोस्त है

ऑरी ने बताया- 'मैं एक दिन लंदन में था और किसी ने मुझे बताया, ऑरी कल रात बास्टियन की आपकी तस्वीरें बहुत प्यारी थीं। मुझे कौन सी तस्वीरें पसंद आईं? लेकिन मैं शहर से बाहर धथा और फिर मैंने इंस्टाग्राम खोला और कोई लड़का ऐसे पोज दे रहा था ऐसा लग रहा था जैसे कि यह शख्स मैं हूं । मैं अगर बाहर भी जाऊं तो मुझे मुंबई में दिखना जरूरी है। मैंने उसे काम पर रख लिया और वो मेरा दोस्त भी है जो जरूरत पड़ने पर ही काम करता है।'

धोखेबाज हैं ऑरी

अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक बार जब आप शादी कर लेते हैं, तो आप धोखा नहीं दे सकते। अगर मुझे धोखा देना है, तो यह अभी करना होगा। मैं धोखा दे रहा हूं, मैं धोखेबाज हूं, ऑरी इज ए चीटर।"

पांच लोगों से डेटिंग

ऑरी ने डेटिंग के बारे में कहा-'एक इंसान को डेट करना काफी मजेदार होता है। मैं पांच-पांच लोगों को डेट करता हूं। आप केवल एक बार जवान होते हैं। तेजी से जियो, जवान मरो।'

ऑरी को है एटीट्यूड प्रॉब्लम

ऑरी ने शो में कहा- 'मेरे अंदर एटीट्यूड है, मुझे लगता है कि मैं सबसे बेहतर हूं। लेकिन अब मैं अपने डाउनफॉल प्लान कर रहा हूं। जो चीज तेजी से ऊपर जाती है, वो चीज तेजी से नीचे भी आती है। इस वक्त रेलिवेन्स रुम में हम मेरे डिजिटल डिमाइस यानी डिजिटल तौर पर निधन का प्लान कर रहे हैं। लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं। तब हम फिर से कमबैक करेंगे।'

ऑरी नंबर 3 को जान से मारा

ऑरी ने करण से बताया- 'फिलहाल, हमारे पास ऑरी 2, 4, 5 और 6 हैं। एक ऑरी 3 भी था, लेकिन वो मुझसे ज्यादा फेमस होने लग गई थी, इसलिए हमने उसे मार डाला। वह अब चली गई है।'

More from Filmibeat

Read more about: koffee with karan orry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X