मैं साधारण इंसान हूं: अमिताभ

जयपुर साहित्य समारोह में शुक्रवार को हिस्सा लेने पहुंचे अमिताभ ने कहा, "मैं स्वयं को कभी विशेष व्यक्ति नहीं मानता हूं। मैं जो कुछ भी हूं, वह अपने माता-पिता के कारण ही हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे पिता और मां के परिचय से पहचाने।"
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले अमिताभ ने कहा कि वह खुद को एक साधारण इंसान मानते हैं। उन्होंने कहा, "मैं और अभिषेक स्टार शब्द से दूर रहना चाहते हैं।" उन्होने अभिषेक के साथ संबंधों के बारे में कहा, "अभिषेक के साथ मैं मित्रवत व्यवहार करता हूं।"
अमिताभ ने कहा कि वह दिलीप कुमार और वहीदा रहमान की फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन दोनों का प्रशंसक हूं। वैसे गुरुदत्त की फिल्में भी काफी पसंद है। 'कागज के फूल' मेरी पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।"
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन तेजी बच्चन बॉलीवुड हरिवंश राय बच्चन bollywood harivansh rai bachchan teji


Click it and Unblock the Notifications