Viral Video- ऑरकेस्ट्रा डांसर से हुआ प्यार, स्टेज पर चढ़कर लड़के ने लगाया सिंदूर, सिर पर डाला दुपट्टा!

viral video

Orchestra Dancer Wedding- कहते हैं प्यार कब, कहां और किससे हो जाए कोई नहीं जानता। फिल्मों भी कई बार कुछ ऐसे सीन दिखाए जाते हैं कि हीरो हीरोइन की मांग भर देता है वो उसकी हो जाती है।

लेकिन अब असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा हुआ है। दरअसल एक वीडियो बिहार से सामने आया है जिसमें एक युवक को आर्केस्ट्रा डांसर से प्यार हो गया। इसके बाद लड़के ने जो कुछ भी किया वो खबर बन गई और दोनों का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

आर्केट्रा स्टेज पर भरी मांग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की है जो कि आर्केस्ट्रा में डांस कर करती दिख रही है। इस दौरान एक युवक स्टेज पर आता है और उसकी मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करता है।

पहले तो लड़की भागने की कोशिश करती है लेकिन फिर ऐसा लगता है कि वो मान जाती है। लड़का सिंदूर लगाता और उसके सिर से दुपट्टा डालता हुआ नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो बिहार की एक शादी का है जिसमें आर्केट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। ये लड़का में शादी में आया था और उसको डांसर से मुहब्बत हो गई थी। इसके बाद जो भी वो पूरी दुनिया ने देखा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''चलो किसी का जिंदगी संवर गई, बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा किया, अच्छे से रहना।'' एक ने लिखा, ''उसके मां-बाप के बारे में मैं सोच रहा हूं। घर पर जाने के बाद क्या सीन होगा।''

एक ने लिखा, ''मैं भी अपने बारी का इंतजार कर रहा हूं भाई।'' एक ने लिखा, ''लाइफ टाइम ऑर्केस्ट्रा का प्रबंध कर लिया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X