Oppenheimer Twitter Reactions: तारीफ करते नहीं थक रही ऑडियंस, बोले- क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की बेस्ट फिल्म

Oppenheimer Twitter Reactions: क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओपेनहाइमर 21 जुलाई से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले क्रिटिक्स फिल्म देख चुके हैं और इसकी तारीफ करने नहीं थक रहे। नोलन की फिल्म ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।
फिल्म की कहानी भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानि न्यूक्लियर बम के आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। इस फिल्म में किलियन मर्फी लीड रोल में दिख रहे हैं।
मेमेंटो, द डार्क नाइट, इंसेप्शन, इंटरस्टेलर, डनकर्क से लेकर टेनेट तक.. क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में रिलीज हुई हर फिल्म एक क्वालिटी इवेंट रही है और आने वाली फिल्म ओपेनहाइमर भी आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी।
अविश्वसनीय है क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म
अमेरिकी फिल्म समीक्षक बिल्गे एबिरी ने क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म के बारे में अपनी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, "ओपेनहाइमर...अविश्वसनीय है। जो शब्द बार-बार दिमाग में आता है वह है "डरावना।" एक निरंतर गति से चलने वाला, बेहद विस्तृत, जटिल ऐतिहासिक नाटक जो तब तक बनता और बनता रहता है जब तक नोलन सबसे आश्चर्यजनक कर देने वाले तरीके से अंत नहीं कर देते।"
सदी की सबसे बेहतरीन फिल्म
टैक्सी ड्राइवर, रेजिंग बुल, लास्ट टेम्पटेशन ऑफ क्राइस्ट जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके पॉल श्रेडर का कहना है कि ओपेनहाइमर सदी की सबसे बेहतरीन फिल्म है, उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना पहला रिव्यू दिया है। साथ ही, फिल्म देखने वाली कई हस्तियां ओपेनहाइमर को क्रिस्टोफर नोलन की जीवन भर की उपलब्धि के रूप में सेलिब्रेट रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











