Oppenheimer में 'भगवद गीता' वाले सीन को देखकर भड़के लोग, मचा हंगामा, ट्विटर पर निकाली भड़ास

Oppenheimer Bhagavad Gita scene controversy: क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओपेनहाइमर' सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहानी, निर्देशन से लेकर अभिनय तक, लोग फिल्म के हर पक्ष को पसंद कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच एक वर्ग है कि जो 'ओपेनहाइमर' को देखकर बहुत गुस्से में हैं और ट्विटर पर फिल्म के प्रति भड़ास निकाल रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह बात बताई गई थी कि 'भगवद गीता' का जिक्र है। लेकिन यह जिक्र जिस तरह से फिल्म में है, उसे देखकर लोग गुस्से में हैं।
लव मेकिंग सीन के दौरान भगवद् गीता का जिक्र
दरअसल फिल्म में एक सीन दिखाया गया है, जहां एक्टर अपनी प्रेमिका के होता है, दोनों के बीच लव मेकिंग सीन चल होता है, जब उस दौरान लड़की उसे गीता पढ़ने को कहती है। लोग इस सीन को लेकर काफी नाराज हैं।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अभी ओपेनहाइमर देखकर बाहर आया हूं। फिल्म में एक सीन था जहां एक नग्न महिला भगवद् गीता पकड़े हुए 'ओपेनहाइमर' से श्लोक पढ़ने के लिए कह रही है। मैं सदमे में हूं। ऐसे सीन में धार्मिक किताब का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी?"
दर्शक हुए नाराज, कहा- धार्मिक किताब क्यों!
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "नोलन के सभी फैंस और वो लोग जो एक्टर के इंटरव्यू को सुनकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, कि उन्होंने फिल्म में "भगवद् गीता" का उपयोग किया है। बता दूं, उन्होंने एक्ट्रेस को हीरो के साथ गीता को बहुत बुरी स्थिति में पकड़ते हुए दिखाया। इस सीन में एक्ट्रेस एक्टर के ऊपर लेटी हुई थींं। फिल्म अच्छी थी लेकिन यह अच्छा नहीं लगा।"


Click it and Unblock the Notifications