BANG ON: कंगना को बेइज़्जत करके क्या हीरो बने हैं ऋतिक रोशन!
[बॉलीवुड समाचार] कंगना रनौत ने हाल ही में कहा कि ऋतिक जैसे एक्स अटेंशन पाने के लिए ऐसा करते रहते हैं। ये जवाब था उस खबर पर जिनके हिसाब से ऋतिक रोशन के कारण कंगना को आशिकी 3 से निकाल दिया गया।
मुद्दा यहां कंगना का बोलना नहीं था क्योंकि कंगना तो कुछ भी कभी भी बोलती ही रहती हैं। लेकिन ऋतिक रोशन ने कंगना की बात को यूं ही जाने नहीं दिया उन्होंने जवाब दिया कि वो किसी के भी साथ रिलेशनशिप में हो सकते हैं लेकिन उनके साथ नहीं जिनकी बात मीडिया कर रहा है।
[कोई कंगना पर एक गिलास पानी डाले]
सबने काफी तालियां ठोकीं कि ऋतिक रोशन तो हीरो निकले। क्या जवाब दिया कंगना। पर हम तालियां नहीं ठोंक पाए क्योंकि एक दिन पहले जब कंगना ने ऋतिक के बारे में कुछ अनाप शनाप बोला तो हमने उन्हें जमकर कोसा। तो फिर ऋतिक को तालियां क्यों।
देखा जाए तो ऋतिक रोशन भी कंगना रनौत का ही अवतार निकल गए। और ये थोड़ा चिंताजनक है क्योंकि उन्हें हमेेशा सबने अपने आईडल के रूप में देखा है।
...तो हमें खराब लगा क्योंकि ये कभी ऋतिक का लेवेल नहीं रहा। अगर वो मामले को किसी और तरह से डील करते तो थोड़ा बेहतर होता और वो हीरो भी होते! क्योंकि हमारे पास सुबूत है कि वो हीरो हैं -


Click it and Unblock the Notifications

