#DoToookBaat: अजय देवगन - करण जौहर ने एक बहुत ही बड़ी गलती कर दी!
अजय देवगन और करण जौहर के बीच क्या हुआ ये तो सबको पता है। कुछ का कहना है कि करण जौहर चुप रहकर जीत गए और कुछ का कहना है कि अजय देवगन ने ये स्टिंग करके कमाल कर दिया।
लेकिन इस बहुत ही गंदी लड़ाई के बीच अगर कोई हार गया तो वो है बॉलीवुड और उसकी हर चीज़ से प्यार करने वाला फैन। वरना सोचिए, एक इतना बड़ा डायरेक्टर - प्रोड्यूसर जिसे कोई छू नहीं सकता और एक इतना बड़ा एक्टर जिसे आज तक छूने की कोई हिम्मत नहीं कर पाए उन्होंने अपनी मिट्टीपलीत करने के लिए चुना तो किसे - केआरके?

और वो आदमी जिसे शायद बॉलीवुड का हर फैन, चाहे वो किसी भी एक्टर का हो, हर फैन क्लब, हर समझदार इंसान दूर रहने की कोशिश करता है। इस एक इंसान को इस पूरे वाकये का हीरो बना दिया गया। इतनी लाइमलाइट केआरके के लिए। [#Exposed: अजय देवगन ने रखे सुबूत करण जौहर ने KRK को दिए 25 लाख!]
अब ज़ाहिर सी बात है, अजय देवगन और करण जौहर दोनों ही बॉलीवुड के शायद सबसे ऊंचे स्लॉट में आते हों, एक चीज़ क्या वो आपस में बैठकर दो समझदार प्रोड्यूसर की तरह तय नहीं कर पाए??
अगर करण जौहर ने केआरके को पैसे दिए तो वो गलत है। इसलिए नहीं कि अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पैसे दिए गए, बल्कि इसलिए कि अपनी फिल्म के प्रचार के लिए ऐसे इंसान को पैसे दिए गए जिसने गंदगी छोड़कर कभी कुछ नहीं फैलाया है।
[#Kartoot: ऐसे खोला अजय देवगन फैन्स ने काला चिट्ठा...सामने आई तस्वीरें]
वहीं दूसरी तरफ अगर अजय देवगन ने इस बात पर स्टिंग करवाया तो भी गलत। क्या उनके लिए ये बात करण जौहर से दो टूक करना इतनी मुश्किल थी कि केआरके जैसे इंसान का सहारा लेना पड़े। दूसरी बात, किसी कि निजी वार्तालाप को इस तरह सबके सामने रखना भी गलत था।
बहरहाल, सही गलत के पचड़े में हम नहीं पड़ते। लेकिन दिक्कत ये है कि अजय देवगन और करण जौहर ने चाहते हुए या ना चाहते हुए उस इंसान के हाथ में वाकई सारी ताकत दे दी जिसे आज तक वाकई एक फैन कुछ नहीं समझता था।
[कभी शाहरूख खेमे, कभी सलमान...बॉलीवुड के महाकांड KRK के नाम!]
और हर फैन ने इस बात का यकीन किया था जब करण जौहर ने बॉम्बे वेलवेट प्रमोशन के दौरान ये कहा था कि केआरके जैसे इंसान का ज़िक्र करना भी मायने नहीं रखता। लेकिन अब ऐसा लगता है कि वाकई वो मायने रखता है।
करण जौहर और अजय देवगन ने विक्रम भट्ट की उस लड़ाई को बेमानी कर दिया जिस पर हर फैन को गर्व था। विक्रम भट्ट ने एक पूरा अभियान चलाया था केआरके को बैन करने के लिए। आखिर में हारकर केआरके को ट्विटर पर सबसे माफी मांगनी पड़ी थी।
[["सलमान पर हंगामा...तब कहां थे जब पूछा गया था हीरोइनों का RATE"!] ]
वहीं इन सबके बीच काजोल ने अपने फैन्स का दिल बहुत ही ज़्यादा दुखाया। यहां उनके उस दोस्त की बात हो रही है जिनके बारे में उन्होंने हमेशा कहा कि वो मेरे बाल तक बनाता था दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान। क्या उस दोस्त के साथ 25 सालों की दोस्ती, एक केआरके के फोन कॉल से, SHOCKED ट्वीट करने लायक रिएक्शन देने वाली बात थी?
इन सबके बीच काजोल को वो इंसान होना चाहिए था जो इन सबके बीच की बातों को सुलझा सके। एक डेट के लिए इतनी आफत। हां, हम मान सकते हैं कि हर डायरेक्टर उतनी मेहनत से फिल्म बनाता है लेकिन इसका मतलब क्या ये रह गया कि बिना गंदगी किए अब एक बॉलीवुड फैन को फिल्में नहीं मिलेंगी?
ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय के इस कीचड़ भरी लड़ाई से हर फैन का दिल बहुत ज़ोर से टूटा है। हालांकि अब इस लड़ाई में ना सुनने के लिए कुछ बचा और ना देखने के लिए। मन हो तो दोनों फिल्में देख लीजिएगा और ना मन हो तो दोनों ही मत देखिएगा।
या फिर ऐसा करिएगा कि केआरके के रिव्यू के बाद दोनों फिल्में देखने जाइएगा क्योंकि फिलहाल तो तमाचा केआरके ने मारा है बॉलीवुड के हर क्रिटिक के मुंह पर!


Click it and Unblock the Notifications







