#Reaction: " प्रिय तन्मय भट्ट, अगर हिम्मत है तो सलमान खान को छू कर दिखाओ"
एक होता है अच्छा चुटकुला और एक होता है बुरा चुटकुला। लेकिन इस अच्छे बुरे से भी आगे एक लाइन होती है जहां मिलता है आपको एक वाहियात चुटकुला। ऐसा ही एक वाहियात चुटकुला शेयर किया ऑल इंडिया बकचोद के तन्मय भट्ट ने।
चुटकुला क्या एक बेहद फूहड़ कोशिश एक एप के सहारे सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर पर कुछ टिप्पणियां करने की। जिनमें लता जी के 5000 साल की उम्र का ज़िक्र था और सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद खाली होना।
[इस फूहड़ वीडियो से चर्चा बटोर रहे हैं तन्मय भट्ट]
कुछ लोगों ने इसे एक बुरा चुटकुला कहकर बात को आया गया कर दिया लेकिन बात यहां पर लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की हो रही है। और एक बात तो श्री तन्मय भट्ट को भी समझने चाहिए थी कि चुटकुला और बेइज़्जती करने में अंतर होता है।
अगर आप किसी के सामने ही उस पर चुटकुले कस रहे हैं और वो इंसान इंजॉय कर रहा है तो बढ़िया है लेकिन अगर किसी की पीठ पीछे चुटकुले कस रहे हैं तो वो आपकी बद्तमीज़ी छोड़कर कुछ नहीं दिखाता।
["कम से कम पता तो चला कि ऐश्वर्या के बारे में लोग क्या सोचते हैं"]
बस तन्मय भट्ट के इस मज़ाक की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उन पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। और लोगों ने उन पर खुलकर टिप्पणियां की हैं तो चैलेंज भी दिया है -


Click it and Unblock the Notifications











