प्रिय कबीर खान..,एक सलमान BLOCKBUSTER के लिए इतना झूठ...इतना धोखा?
कबीर खान की ट्यूबलाइट दो ही दिन बाद रिलीज़ होने वाली है लेकिन ये वो कबीर खान नहीं है जिन पर हर सिनेमा का फैन गर्व करता है। क्योंकि इस बार वो झूठ की पोटली में सलमान खान का तड़का लगा कर परोसने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने मेहनत नहीं की है लेकिन ये मेहनत फिज़ूल है।
ये बात कबीर खान भी जानते हैं और यही कारण है कि वो सलमान खान की इज़्जत, अपना नाम और ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस, तीनों को बचाने की कोशिश में जुट गए हैं। और इस कोशिश के लिए वो किसी भी हद तक पहुंच चुके हैं।

यहां दुख इस बात का है कि कबीर खान उन चंद डायरेक्टर्स में से हैं जो हमेशा, अपने दम पर एक बेहतरीन सिनेमा देने की कुव्वत रखते हैं। लेकिन फिर भी, वो सलमान खान की स्टारडम के आगे बिक ही गए हैं।
या फिर यूं कहिए कि एक साफ दिल के शानदार डॉक्यूमेंट्री मेकर को बॉलीवुड का चस्का लग ही गया है और ऐसा लगा है कि अब वो भी एक ब्लॉकबस्टर बनाने पर यकीन करने लग गए हैं।
दिल को छू लेनेे वाला सिनेमा, उनसे पीछे छूट चुका है। और ये किसी तरह की भड़ास नहीं है, ये केवल दुख है, एक सच्चे फैन जो कबीर खान सिनेमा का फैन है। उस कबीर खान का, जिसने सलमान खान को रोना और रूलाना दोनों सिखाया था।
बहरहाल, उनके कुछ झूठ पर से परदा हम उठा ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications