#ClearHai: राखी सावंत की धज्जियां उड़ाओ...सलमान खान को देखना भी मत!
WARNING: इस पोस्ट से हम यह कतई नहीं कहना चाहते हैं कि जो कुछ भी तन्मय भट्ट ने लता मंगेशकर के बारे में जो कहा वो सही है। हम बस इतना चाहते हैं कि आप सिक्के के दोनों पहलू देख कर स्टारडम की कीमत और उस पर मचे हो हल्ले को सही गलत ठहरा सकें!
तन्मय भट्ट और लता मंगेशकर की कंट्रोवर्सी ने बहुत ज़्यादा ही हंगामा मचा दिया है। सारी बात शुरू हुई एक स्नैपचैट वीडियो से। जहां तन्मय भट्ट ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को लड़ते हुए दिखाया। इसके बाद पूरा बॉलीवुड बौखला गया।
लेकिन ये कहना है कि कॉमेडी करो पर एक लिमिट में क्या दोगलापन नहीं है? किसी की इज़्जत उतारने की भी क्या कोई लिमिट हो सकती है?
अगर इंसान राखी सावंत है तो आप उसकी इज़्जत उतार सकते हैं और अगर इंसान लता मंगेशकर है तो आप बेइज़्जती नहीं कर सकते?
[अगर हिम्मत है तो सलमान खान को छू कर दिखाओ"]
अब बात बड़ी थी। क्यों थी? क्योंकि पहली बात तो तन्मय ने दो महान लोगों पर हाथ डाला। दूसरी बात उन्होंने उन पर पर्सनल कमेंट किए। तीसरी बात उनका वीडियो बेहद ही फूहड़ और बचकाना था।
लेकिन अब ज़रा सिक्के का दूसरा पहलू भी देख लेते हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब किसी सेलिब्रिटी का मज़ाक उड़ाया गया है। इस बार अंतर सिर्फ इतना है कि पहली बार एक महान सेलिब्रिटी का मज़ाक उड़ाया गया और थोड़ा ज़्यादा फूहड़ ढंग से उड़ाया गया।
जानिए अब तक कितनी बुरी तरह बेइज़्जत किये जा चुके हैं कुछ स्टार्स -


Click it and Unblock the Notifications











